लाइव न्यूज़ :

Bihar: RJD और JDU में शुरू हुआ 'पोस्टर वार', RJD ने नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर पर लिखा- 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2025 15:41 IST

Bihar: स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद मुख्यमंत्री वापस मंच पर लौटे और दोबारा राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे।

Open in App

Bihar: राष्ट्रगान विवाद के बीच राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है। पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर राजद ने नीतीश कुमार को 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' बताया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर और पटना में राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर शनिवार को राजद के जहानाबाद के पूर्व पार्षद संजू कोहली ने पोस्टर लगाते हुए नीतीश कुमार को खलनायक बताया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई तरह से आरोप लगाए  गए हैं।

इस पोस्टर में लिखा गया है कि 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।' पोस्टर में स्पष्ट रूप से यह भी लिखा है, 'हां, मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी जी का किया है। अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान।' पोस्टर में लिखा गया है कि यह सरकार "धृतराष्ट्र की सरकार" है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "कुर्सी कुमार" के रूप में संबोधित किया गया है। पोस्टर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें विशेष रूप से नालंदा में एक महिला के पैरों में छह कील ठोकने जैसी क्रूर घटनाओं का उल्लेख है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के विधायक गोपाल मंडल और भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को दिखाया गया है। इससे पहले भी बिहार में कई बार ऐसे पोस्टर सामने आए हैं, जो राजनीतिक पारा बढ़ाते रहा है। दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान बजाया जाना था।

लेकिन उन्होंने इसे शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने मंच से इशारे में कहा कि पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा। मुख्यमंत्री का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया। इसके बाद नीतीश कुमार स्टेडियम का चक्कर लगाने के लिए निकल गए।

स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद मुख्यमंत्री वापस मंच पर लौटे और दोबारा राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने जब यह देखा तो मुख्यमंत्री को सावधान मुद्रा में खड़े होने का इशारा किया। लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे नजरअंदाज करते हुए पत्रकारों की ओर देख प्रणाम करना जारी रखा। इसी को लेकर राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार