लाइव न्यूज़ :

RJD mlc sunil singh: सीएम नीतीश पर कार्रवाई क्यों नहीं?, राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त होने पर भड़कीं राबड़ी देवी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2024 15:41 IST

RJD mlc sunil singh Bihar Politics News: राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 70 सालों से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है, तो मुझे उनसे पूछना है कि 14 साल में आपने पूरा देश वसा दिया है क्या?

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार भी कहते हैं कि हमने बहुत काम किया तो क्या पहले के लोगों ने कुछ भी नहीं किया? सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त होने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है, काला अध्याय है।विपक्ष बिहार की जनता की सवाल को उठाती है। नारेबाजी कर हम लोग जनता की सवाल को उठाते हैं।

RJD mlc sunil singh Bihar Politics News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन राजद विधान पार्षद डा. सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त किए जाने पर नेता विपक्ष राबड़ी देवी भड़क गईं। विधान परिषद के पोर्टिको में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। राबड़ी देवी ने कहा कि केंद्र के बाद अब बिहार में भी इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है और हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसलिए काला रिबन लगाकर हम लोग आज सदन पहुंचे हैं। बिहार में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। राबड़ी देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 70 सालों से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है, तो मुझे उनसे पूछना है कि 14 साल में आपने पूरा देश वसा दिया है क्या?

इस तरह नीतीश कुमार भी कहते हैं कि हमने बहुत काम किया तो क्या पहले के लोगों ने कुछ भी नहीं किया? सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त होने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है, काला अध्याय है। इसे इतिहास में लिखा जाएगा। राबड़ी देवी ने कहा कि सदन में विपक्ष बिहार की जनता की सवाल को उठाती है। नारेबाजी कर हम लोग जनता की सवाल को उठाते हैं।

सुनील सिंह जनता की आवाज उठाते हैं। उन्होंने कहा कि उनपर कार्रवाई हुई, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सुनील सिंह को कहा था कि तुमको बर्बाद कर देंगे, तब उनपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उनको सुनील सिंह से माफी मांगनी चाहिए, नीतीश कुमार को बोलना चाहिए कि उन्होंने गलती से इस शब्द का उपयोग किया है।

राबड़ी देवी ने कहा कि जब सदन में लड़का-लड़की के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोला था तब क्यों नहीं हुई कार्रवाई? सुनील सिंह को टारगेट कर के कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यही सरकार है? बिहार में तानाशाह की सरकार है, माफिया सरकार है, गुंडा सरकार है, बाहुबली की सरकार है, गरीबों की सरकार नहीं है, गरीबों की सरकार आता है तो जंगल राज कहा जाता है।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में तो बहाली भी नहीं हो रही है, बहाली होती भी है तो एक जाति का होता है। नालंदा जिले के लोगों का बहाली होती है और किसी जिले के लोगों की बहाली नहीं होती है। राबड़ी देवी ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि वेल में आकर प्रदर्शन करने और तख्ती लेकर प्रदर्शन करने पर रोक लगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक कानून लागू हो जिससे वेल में आकर कोई प्रदर्शन ना करे। चाहे वो किसी पार्टी का क्यों ना हो। वेल में आकर और तख्ती लेकर कोई भी प्रदर्शन नहीं करेगा। जो भी बोलना होगा माइक में बोलना होगा। राबड़ी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सदन में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है।

टॅग्स :राबड़ी देवीआरजेडीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा