लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी को भेजा जवाब, जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2023 21:45 IST

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी की ओर से जारी की गई कारण बताओं नोटिस का जवाब भेज दिया है। सुधाकर सिंह ने हाल में नीतीश कुमार पर तल्ख टिप्पणियां की थी, इसके बाद से उनके खिलाफ पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधायक सुधाकर सिंह ने पार्टी की ओर से मिले नोटिस का जवाब दे दिया है।सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे राजद को कोई नुकसान हो।सुधाकर सिंह ने हालांकि पांच पन्नों के जवाब में क्या लिखा है, इसकी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की है।

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर सियासत को गर्माने वाले राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी पार्टी के कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। सुधाकर सिंह ने पांच पन्नों का जवाब राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी को भेज दिया है। 

उन्होंने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे राजद को कोई नुकसान हो। सुधाकर सिंह ने हालांकि जवाब को लेकर  ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है जिसे सर्वजनिक नही किया जा सकता है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस पर फैसला लेंगे।

सूत्रों की मानें तो सुधाकर सिंह ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जो पार्टी लाइन के खिलाफ हो। वे तो पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चला रहे हैं। पार्टी के अनुशासन के दायरे में रहकर ही वे गरीबों, किसानों के हित की बात कर रहे हैं। 

सुधाकर सिंह ने पार्टी नेतृत्व को ये बताया कि वे बार-बार अपने भाषणों में इसका जिक्र कर रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते कैसे गरीबों, पिछड़ों औऱ किसानों के हित में काम किया गया। ऐसे में उन पर अनुशासनहीनता का कोई मामला नहीं बनता है। 

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी को लेकर राजद नेतृत्व ने पिछले 18 जनवरी को विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सुधाकर सिंह को नोटिस जारी करते हुए लिखा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के संज्ञान में आया है कि एक बार फिर से आपने गठबंधन धर्म की मर्यादा का उल्लघंन किया है। जबकि राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि गठबंधन के मसलों और शामिल दलों के शीर्ष नेतृत्व के संदर्भ में सिर्फ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बात करने के लिए अधिकृत हैं।

नोटिस में कहा गया, 'इसके बावजूद आपने  इस प्रस्ताव का उल्लघंन किया है। आप कृपया 15 दिनों के अंदर यह स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।'

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज