लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने अल्पसंख्यकों को लेकर भाजपा पर बोला हमला, कहा- "इनके बडे़ नेताओं की बेटियों की शादी अल्पसंख्यकों से हो रही है"

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2023 16:34 IST

भाई वीरेन्द्र ने कहा कि आजादी के समय अंग्रेजों के खबरी थे। भाजपा के जितने बड़े नेता हैं, उनकी बेटियों की शादी अल्पसंख्यकों से हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा में पक्ष और विपक्ष ने जमकर किया हंगामा आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सदन से लेकर सड़क तक विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

उन्होंने कहा है कि ओवैसी जैसे लोग देश में रहे तो तबाही मचेगी। ऐसे में अल्पसंख्यकों के वोटिंग राइट को समाप्त कर देना चाहिए। भाजपा विधायक के इस बयान पर सूबे में राजनीति तेज हो गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हरिभूषण ठाकुर बचौल के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, प्राथमिकी दर्ज हो। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग अंग्रेज के दलाल हैं।

भाई वीरेन्द्र ने कहा कि आजादी के समय अंग्रेजों के खबरी थे। भाजपा के जितने बड़े नेता हैं, उनकी बेटियों की शादी अल्पसंख्यकों से हो रही है। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की बेटियों की शादी अल्पसंख्यकों से हुई है।

आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने अपनी बेटियों की शादी अल्पसंख्यकों के यहां क्यों की? क्या आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के अल्पसंख्यक दामादों को देश से बाहर किया जाएगा? भाजपा नेताओं की बेटियों को अल्पसंख्यक उठाकर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है।

भाजपा नेताओं द्वारा मुसलमानों को लेकर टिप्पणी सिर्फ इसलिए की जाती है क्योंकि वे वोट बैंक के लिए ऐसा करते हैं। ये सिर्फ हिंदू- मुसलमान करके देश में आग लगाना जानते हैं न कि नौकरी और रोजगार देना चाहते हैं। भाई वीरेंद्र यहीं नहीं रुके।

उन्होंने कहा कि इन लोगों (भाजपाई) को हिंदुस्तान से अलग हटाकर कहीं अंग्रेजों के यहां ही भेज देना चाहिए। ये लोग हमेशा हिंदू-मुसलमान की बात किया करते हैं। वहीं, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के दो दिनों के बिहार दौरे को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनके बिहार में आने से कोई दिक्कत नहीं है।

बिहार सबका स्वागत करता है। उनके आने से किसी प्रकार से वोट बैंक प्रभावित नहीं होगा। ओवैसी के आने से राज्य के मुसलमानों का वोट बैंक उनकी ओर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ओवैसी को बिहार आने दीजिये।

हम देखेंगे कि वे यहां क्या बोलते हैं फिर उन पर कुछ कहा जाएगा। बता दें कि एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार आने वाले हैं। 18 और 19 मार्च को उनका सीमांचल दौरा है। रैली, मार्च करेंगे। सीमांचल का इलाका अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyबिहारBiharजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार