लाइव न्यूज़ :

बिहार: एलटीसी घोटाले में सजा पाये कुढ़नी से विधायक अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त, राजद को लगा झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2022 15:19 IST

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्हें एलटीसी घोटाले में 3 साल की सजा सुनाई गई है।

Open in App

पटना: बिहार में एक ओर जहां दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को नामांकन का दौर जारी है तो दूसरी ओर इस चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त किये जाने के बाद अब दूसरे विधायक की भी सदस्यता खत्म कर दी गई है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से राजद विधायक अनिल सहनी को एलटीसी घोटाले में 3 साल की सजा होने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिकारिका आदेश जारी कर दिया गया।

एलटीसी घोटाले के मामले में 31 अक्टूबर 2013 में ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था। दरअसल, अनिल सहनी जदयू कोटे से 2010 से लेकर 2018 तक दो बार बिहार से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। अनिल सहनी पर आरोप है कि राज्यसभा सांसद रहते उन्होंने बिना कोई यात्रा किए जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास के जरिये 23 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। 

केंद्रीय सतर्कता आयोग ने इस मामले को उजागर करते हुए सीबीआई को केस सौंप दिया था। इसके बाद सीबीआई ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट, धोखाघड़ी, और सरकारी पद के दुरूपयोग से जुड़े मामले में केस दर्ज किया था। मामले की जांच और अदालती कार्यवाही के दौरान अनिल सहनी को अवकाश एवं यात्रा भत्ता घोटाला मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी करार दिया था और तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। 

इसके बाद से इस बात की चर्चा चल रही थी कि अनिल सहनी को भी अपनी विधानसभा सदस्यता गंवानी पड़ सकती है। बहरहाल अब कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होना तय हो गया है। उधर अनिल सहनी को सजा की खबर सामने आते ही सियासी गलियारे में हलचल भी तेज हो गई। राजनीतिक बयानबाजी से लेकर उपचुनाव और संभावित दावेदारों के नाम की चर्चा भी अब तेज हो गई है।

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

क्राइम अलर्टफर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाई?, हिंदू लड़के की फोटो दिखाकर मुस्लिम से शादी, लड़की ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर समारोह में किया हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज