लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ब्राह्मणों पर आरजेडी नेता का विवादित बयान, कहा- "रूस से आए हैं सभी ब्राह्मण...जैसे वहां से भगाए गए थे वैसे यहां से भगाना होगा"

By आजाद खान | Updated: May 2, 2023 12:48 IST

आरजेडी के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिए गए बयान पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा ने बोला है। उन्होंने कहा है कि "राजद नेता द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने पूछा- परशुराम रूस से आए थे या किसी अन्य देश से? इस तरह की भद्दी टिप्पणियां राजद नेता सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देब्राह्मणों को लेकर आरजेडी नेता एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के सभी ब्राह्मण रूस से आए है। ऐसे में उन्होंने यह कहा है कि जैसे वे रूस से भागे यहां आए हैं वैसे ही उन्हें वापस वहीं भेज देना चाहिए।

पटना: आरजेडी (RJD) के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव (Yaduvansh Kumar Yadav) ने ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत का एक भी ब्राह्मण देश का नहीं है बल्कि इनके डीएनए की जांच हुई है और यह खुलासा हुआ है कि ये मूल रूप से रूस या अन्य यूरोपीय देश के है। 

बता दें कि यादव ने यह बयान जिले के निर्मली में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर एक परिचर्चा के दौरान दी है। वे 29 अप्रैल को यहां पर आए थे और यह बयान दिया था। यही नहीं इस दौरान उन्होंने देश ब्राह्मणों को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मणों द्वारा ही देश को बांटा जा रहा है और हम में झगड़ा लगाया जा रहा है।

क्या बोले आरजेडी नेता

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें आरजेडी नेता को ब्राह्मणों के बारे में बोलते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा है कि "यादव समुदाय वह है जो मूल रूप से इस देश से है। डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है और रूस और अन्य यूरोपीय देशों से हैं और अब वो यहां बस गए हैं। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए।"

जेडीयू और भाजपा ने दी है प्रतिक्रिया

आरजेडी नेता के इस विवादित बयान पर महागठबंधन में उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पर बोलते हुए जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा ने कहा है कि "राजद नेता द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने पूछा- परशुराम रूस से आए थे या किसी अन्य देश से? इस तरह की भद्दी टिप्पणियां राजद नेता सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं।"

अभिषेक कुमार झा ने भी इस पर बोला है और कहा है कि "राजद को ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह की टिप्पणी करने से राजद नेता महागठबंधन की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।” यही नहीं आरजेडी नेता के इस बयान पर भाजपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मामले में भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि  "मुझे लगता है कि राजद नेता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद नेता मनोज कुमार झा और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता संजय झा जो इस क्षेत्र से आते हैं। उनको यह बताना चाहिए कि ब्राह्मण मूल रूप से इस देश के हैं या कहीं और से आए हैं।" 

टॅग्स :आरजेडीबिहाररूसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज