लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कहीं बेच न दें रेल की पटरियां

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2024 15:12 IST

लालू यादव ने एक्स पर लिखा है कि 10 बरसों में मोदी की एनडीए सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया। प्लेटफार्म टिकट का दाम भी बढ़ा दिया। स्टेशन बेच दिए और जनरल बोगियां घटा दी। बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ तक खत्म कर दिया है। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले विपक्ष बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नए मुद्दे को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार को घेरा है। उन्होंने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा है कि इनकी मंशा ठीक नहीं है। दस वर्षो में इनकी क्या उपलब्धि है? 

लालू ने कहा है कि अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें? इसके साथ ही लालू यादव ने कई अन्य मुद्दों को लेकर भी सवाल पूछे हैं। लालू यादव ने एक्स पर लिखा है कि 10 बरसों में मोदी की एनडीए सरकार ने रेल का किराया बढ़ा दिया। प्लेटफार्म टिकट का दाम भी बढ़ा दिया। स्टेशन बेच दिए और जनरल बोगियां घटा दी। बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ तक खत्म कर दिया है। 

उन्होंने रेल सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए लिखा कि सेफ्टी-सिक्योरिटी घटाने के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। फिर भी कहते हैं कि रेलवे घाटे में है। अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें। इससे पहले उन्होंने अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरा था। उन्होंने जिस तरह 'बलात्कार=बिहार' लिखकर पोस्ट किया, उस पर विवाद भी हुआ था। उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद भी दायर हुआ है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवCenterRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?