लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पटना लौटे, एयरपोर्ट पर समर्थकों में खुशी की लहर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2023 18:34 IST

पटना एयरपोर्ट पर मंत्री तेज प्रताप यादव मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पहुंची थी। समर्थक लालू जिंदाबाद के नारे लगाते रहे, वहीं लालू यादव ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष मुलाकात करेंगे।आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ।लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी तेज हो गया है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वापस पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव की एक झलक मिलते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, सभी ने लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगे लगाए। पटना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पटना एयरपोर्ट पर मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। साथ ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पहुंची थी। समर्थक लालू जिंदाबाद के नारे लगाते रहे, वहीं लालू यादव ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। लालू यादव के आने की खुशी में पूरे पटना में जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं।

वहीं राबड़ी आवास को भी पोस्टरों से सजा दिया गया है। लालू यादव  के पटना पहुंचने पर पटना एयरपोर्ट और राबड़ी आवास पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग की थी। बताया जा रहा है कि लालू यादव पटना में  महागठबंधन के समन्वय संबंधी संभावित रणनीतिक बैठक में भाग लेंगे।

इस दौरान उनसे राजद की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष मुलाकात करेंगे। वहीं अभी पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ। ऐसे में लालू यादव के बयानों पर सबकी नजर रहेंगी। ऐसे में लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर बिहार का सियासी पारा काफी तेज हो गया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि लालू यादव बिहार आने के बावजूद वह अधिक दिनों तक यहां नहीं रहेंगे बल्कि मई के पहले सप्ताह में वह वापस दिल्ली जाएंगे और वहां से वह फिर वो रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।

हालांकि पटना प्रवास के दौरान लालू यादव अपनी सेहत को देखते हुये सीमित लोगों से ही मुलाकात करेंगे। वहीं सियासी गलियारे में लालू यादव के बिहार वापसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही बिहार में देश भर के विरोधी नेताओं की एक बैठक हो सकती है। इसमें लालू यादव भूमिका अहम मानी जा रही है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवीतेज प्रताप यादवमीसा भारतीनीतीश कुमारपटनाबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार