लाइव न्यूज़ :

RG Kar Rape-Murder case: दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने कहा- 'हमें मुआवज़ा नहीं, न्याय चाहिए'

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2025 15:51 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पैसे लेने से इनकार करते हुए कहा, "हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित परिवार ने कहा, हम न्याय के लिए जी रहे हैं, अब हमारे जीवन में कुछ भी नहीं बचा हैअदालत ने सजा की मात्रा पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यह "दुर्लभतम में से दुर्लभतम" मामला नहीं इससे पहले दिन में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रॉय के लिए मौत की सजा पर जोर दिया था

RG Kar Rape-Murder case: कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को आरजी कर बलात्कार एवं हत्या मामले में दोषी संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 17 लाख रुपए देने का भी निर्देश दिया है।

अदालत द्वारा अपना फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद अधिवक्ता रहमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी पर बीएनएस की 3 धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पैसे लेने से इनकार करते हुए कहा, "हमें मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए।" पीड़िता के माता-पिता ने एक अंग्रेजी समाचार चैनल से बात की और आरोपी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग की थी।

अदालत ने सजा की मात्रा पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यह "दुर्लभतम में से दुर्लभतम" मामला नहीं है। इससे पहले दिन में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रॉय के लिए मौत की सजा पर जोर दिया था। हालांकि, अदालत में रॉय ने मौत की सजा का विरोध किया। 

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह