लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पाबंदियां एक मई से आगे भी बढ़ायी जा सकती हैं : टोपे

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए लागू पाबंदियां स्थिति को देखते हुए एक मई से भी आगे भी बढ़ायी जा सकती हैं।

टोपे ने यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर जालना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं। हालांकि, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक नियमों के कुछ उल्लंघन भी सामने आए हैं।

उन्होंने "हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लागू सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के कुछ मामले सामने आये हैं। हम इन पाबंदियों को 1 मई से आगे बढ़ा सकते हैं, यह स्थिति पर निर्भर करेगा। इन 15 दिनों के परिणामों (जब प्रतिबंध लागू होंगे) की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि लोग पाबंदियों को लेकर सहयोगात्मक रहे हैं।’’ मंत्री संक्रमण के मामलों को काबू में करने के लिए कड़े उपाय करने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने पर जोर देते रहे हैं।

राज्य सरकार ने 14 अप्रैल को 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत राज्य में कई पाबंदियों की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट