लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी के घर सुबह-सुबह पहुंची मुंबई पुलिस, किया गिरफ्तार, जमकर हुआ हंगामा, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2020 10:45 IST

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुधवार सुबह उनके घर पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देअर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, सुबह-सुबह अर्नब के घर पहुंची थी टीमरिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, अर्नब ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है।

रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, इसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है।  गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। रिपब्लिक टीवी पर चलाए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अर्नब के साथ बदसलूकी की।

इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ा। अर्नब हाल के दिनों में कई मामलों में अपने कार्यक्रम के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं। 

ये सिलसिला पालघर में दो साधुओं की भीड़ा द्वारा हुई हत्या से शुरू हुआ था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हुई जांच को लेकर रिपब्लिक मीडिया की ओर से मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े किए गए थे। इन सबके बीच फर्जी टीआरपी का भी मामला सामने आया था, जिसमें मुंबई पुलिस रिपब्लिक नेटवर्क की भूमिका पर जांच कर रही थी।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबईमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज