लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, करीब 6 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, जानें डिटेल

By भाषा | Updated: January 26, 2023 08:25 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। दिल्ली में लगभग छह हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में आने वालों के लिए कुल 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

Open in App

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके तहत पुलिस ने नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के लिए जांच तेज कर दी है और सत्यापन अभियान के साथ ही गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली जिले में लगभग छह हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में आने वालों के लिए कुल 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में 60,000 से 65,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तयाल ने कहा कि इस साल प्रवेश ‘पास’ पर दिए गए क्यूआर कोड के आधार पर होगा। बिना वैध ‘पास’ या टिकट के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

डीसीपी ने कहा कि 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनमें से कुछ चेहरा पहचान वाली प्रणाली से लैस हैं। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ड्रोन रोधी टीम को भी तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं और शहर में प्रवेश कर रहे वाहनों की जांच की जा रही हे। पुलिस ने कहा कि बम निरोधक दस्ता और श्वान दल बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और अन्य अहम क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो-तीन महीने से होटलों, धर्मशालाओं, अतिथि गृहों, सिनेमा हॉल, पार्किंग स्थल और बस अड्डों पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा, पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बल के जवानों को सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल एवं प्रक्रियाओं के बारे में नियमित जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा कि दिन और रात की गश्त तेज कर दी गई है, जबकि सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से श्रव्य और दृश्य संदेशों को बाजारों जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दिखाया-सुनाया जा रहा है।

कई जगहों पर पुलिस कर रही गाड़ियों की जांच

उन्होंने कहा कि अहम इलाकों में सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है तथा कुछ कैमरे चेहरा पहचान करने वाली सुविधा से लैस हैं। उनके मुताबिक, पूरे शहर में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाया गया है तथा पैदल गश्त की जा रही है एवं नाकों पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता फैला रही है और लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या सामान के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है।

पुलिस ने कहा कि किरायेदार और घरेलू सहायकों का सत्यापन भी किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने 15 फरवरी तक पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, रिमोट संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे (हॉट एयर बलून), छोटे आकार के विमान आदि को उड़ाने पर रोक लगाई हुई है। अधिकारियों के अनुसार, अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकवाद रोधी उपायों को सख्ती से लागू किया गया है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज