लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2023: स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर देना है भाषण तो फॉलो करें ये आइडिया, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2023 15:25 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चे हिस्सा लेते हैं और डांस, गाना, स्पीच आदि तमाम तरह की चीजें की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारत में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।इस साल भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में भाषण देने के लिए यहां से आइडिया करें फॉलो।

नई दिल्ली: 26 जनवरी को पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवसभारत के लिए कई महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। साल 2023 में 26 जनवरी को भारत 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बच्चे हिस्सा लेते हैं और डांस, गाना, स्पीच आदि तमाम तरह की चीजें की जाती है जो हमारे गणतंत्र दिवस को और खास बना देती है। 

ऐसे में अगर आप के बच्चे स्कूल में भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं तो भाषण तैयार करते वक्त आपको कुछ चीजों को खास ख्याल रखना है। ऐसे में अब आपके मन में ये सवाल उठना लाज़िमी है कि भाषण तैयार करते समय किन टिप्स को फॉलो करना है कि हमारा भाषण सबसे अच्छा हो। आपके इस सवाल का जवाब हमारे इस आर्टिकल में है तो बिना समय गवाएं आप इन आसान टिप्स को फॉलो करें...

अपने भाषण में इन बातों का रखें ध्यान

- बच्चों के लिए भाषण तैयार करते वक्त सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि भाषण लंबा न हो। भषण लंबा होने से बच्चों को याद करने में काफी परेशानी होती है और ऐसे में वो भाषण भूल सकते हैं।

- भाषण को आसान शब्दों में लिखें। बहुत ज्यादा बड़े-बड़े वाक्य और शब्द न इस्तेमाल करें। 

- गणतंत्र दिवस के भाषण में इतिहास से लेकर वर्तमान तक के सभी तथ्यों को जोड़े और उसे अच्छी तरह वाक्य बनाकर तैयार करें। 

- गणतंत्र दिवस के सही तथ्यों को जोड़कर, उसका भाषण तैयार करने से आप उसे अच्छी तरह से याद कर पाएंगे और भूलेंगे नहीं।

- अपने भाषण में तथ्यों को लेते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि वह सही होने चाहिए। ऐसा न हो कि आप कोई गल ऐतिहासिक घटना को भाषण का हिस्सा बना लें। 

- भाषण देने से पहले इसका कई बार अभ्यास जरूर कर लें ताकि जिस दिन आप भाषण दें आपसे कोई गलती न हो। 

- अपने भाषण में शब्दों के उच्चारण का खास ख्याल रखें। ऐसा न हो कि आप किसी शब्द को गलत बोले या ऐसा बोले जो लोगों को समझ न आए।  

- भाषण की शुरुआत अगर आप किसी देशभक्ती के नारे या शायरी से करते हैं तो ये सुनने में बहुत अच्छा लगेगा। 

- भाषण शुरू करते समय सभी अतिथियों का अभिवादन करें और अपना परिचय देते हुए भाषण शुरू करें।

- भाषण के अंत भारत माता की जय से करें और सभी को धन्यवाद देकर मंच से उतर जाएं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसभारतदिल्लीSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज