लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2023: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, भारत को दिया खास संदेश

By अंजली चौहान | Updated: January 26, 2023 11:20 IST

उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भारत और अपने देश की दोस्ती की गहराई की बात भी अपने संदेश में कही। 

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भारत को दी बधाई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भारत को खास संदेश दिया।बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भी 26 जनवरी के दिन अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

नई दिल्ली: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने भारत को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर भारत को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "आधुनिक भारत की प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का ये पल है। आज भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आस-पास एकजुट होने का मौका है।"  उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने भारत और अपने देश की दोस्ती की गहराई की बात भी अपने संदेश में कही। 

हम और भारत एक साथ राष्ट्रीय दिवस मना रहे- पीएम अल्बानीज 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने प्रधानमंत्री और देश के नागरिकों के गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत और हम एक ही दिन अपना राष्ट्रीय दिवस साझा कर रहे हैं। दरअसल, 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया भी अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इस मौके पर ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि यह दिन समृद्ध संस्कृति और आधुनिक भारत की प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का मौका है। यह ऑस्ट्रेलिया के विविध और जीवंत प्रवासी समुदायों सहित भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए साझा प्रेम और इसके भविष्य में उनके साझा विश्वास के इर्द-गिर्द एकजुट होने का एक मौका है। मैं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देता हूं।

26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस 

जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस होता है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने इस बात की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत खास दिन है। उन्होंने कहा कि ये दिन उन सभी चीजों की याद दिलाता है जो हमारे साझा भविष्य को धारण करती हैं और हमें अपने संबंधों को मजबूत और गहरा बनाने के लिए आगे की ओर देखना होगा। 

उन्होंने कहा कि भारत ने आजादी के सात दशक से अधिक समय में असाधारण प्रगति हासिल की है। मैं, हमारे देश और भारत के संबंधों को धन्यवाद देता हूं जो हम सभी को समृद्ध बना रहा है।  

टॅग्स :गणतंत्र दिवसभारतऑस्ट्रेलियाएंथनी अल्बनीज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला