लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी उद्यान का नाम बदलना राजनीतिक प्रतिशोध का कदम : रिपुन बोरा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 12:57 IST

Open in App

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने के असम सरकार के कदम को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इसका नाम फिर से पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा जाना चाहिए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को लिखे पत्र में बोरा ने कहा कि इतिहास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सदैव याद रखेगा जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। उनके मुताबिक, असम की जनता भी राजीव गांधी को 1985 के ऐतिहासिक असम समझौते के लिए याद रखेगी। बोरा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के कार्यकाल के दौरान असम की सरकार ने ओरांग राष्ट्रीय उद्यान का नाम राजीव गांधी के नाम पर करने का फैसला किया था और यह एक महान नेता के प्रति सम्मान में किया गया था। उन्होंने कहा कि इस उद्यान का नाम राजीव गांधी के नाम पर करने के बाद से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। गौरतलब है कि गत एक सितंबर को असम की सरकार ने इस उद्यान का नाम फिर से ओरांग राष्ट्रीय उद्यान करने का फैसला किया। बोरा ने कहा कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध में उठाया गया है और उद्यान का नाम फिर से राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा ‘‘असम सरकार के इस फैसले से राज्य की जनता को गहरी पीड़ा हुई है। उद्यान का नाम बदलने से असम के विकास में कोई फायदा नहीं होगा बल्कि इससे, देश के लिए अपनी जान देने वाले एक महान नेता के प्रति असम्मान जाहिर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल