लाइव न्यूज़ :

ताड़ी से बैन हटाओ?, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू नेता मुन्ना चौधरी ने लगाई गुहार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2025 17:30 IST

मुन्ना चौधरी की मांग ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है, खासकर तब जब बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव नजदीक है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकती है।नीतीश की शराबबंदी नीति पर सवाल उठ सकते हैं।खासकर राजद इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर सकता है। 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार की सुबह-सुबह बगैर किसी पूर्व घोषणा के अचानक जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने उनकी पार्टी के एक नेता मुन्ना चौधरी ने मुख्यमंत्री को रोककर ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने की गुहार लगाई। मुन्ना चौधरी ने कहा कि यह कई समुदायों की आजीविका का सवाल है। उन्होंने तर्क दिया कि ताड़ी एक पारंपरिक और कम नशीला पेय है, जिसे शराब की श्रेणी से अलग रखा जाना चाहिए। चौधरी ने नीतीश कुमार से अपील की कि ताड़ी बेचने की अनुमति देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहारा दिया जाए। यह मांग उस समय उठी है, जब नीतीश की शराबबंदी नीति पर विपक्षी दल पहले से सवाल उठाते रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुन्ना चौधरी की बात को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत कोई फैसला लेने के बजाय जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को मामले की तह तक जाने और मुन्ना चौधरी के साथ विस्तृत चर्चा करने का निर्देश दिया। नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पूरी जानकारी लेने को कहा।

ता दें कि बिहार में 2016 से नीतीश कुमार सरकार ने शराबबंदी लागू की थी, जिसमें ताड़ी पर भी प्रतिबंध शामिल है। नीतीश कुमार की यह नीति उनकी सुशासन छवि का हिस्सा रही है, जिसका उद्देश्य सामाजिक बुराइयों को कम करना था। हालांकि, ताड़ी पर प्रतिबंध से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में कई समुदायों की आजीविका प्रभावित हुई, जो इसे पारंपरिक पेय के रूप में बेचते थे।

मुन्ना चौधरी की मांग ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है, खासकर तब जब बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव नजदीक है। यह घटना बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर सकती है। ताड़ी बैन हटाने की मांग जदयू के भीतर ही उठने से नीतीश की शराबबंदी नीति पर सवाल उठ सकते हैं। विपक्ष, खासकर राजद, इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर सकता है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो