लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने राज्यसभा सचिव को सौंपा महाभियोग प्रस्ताव, CJI नहीं करेंगे खुद को न्यायिक कार्य से अलग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2018 12:28 IST

कांग्रेस समेत सात विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैलः कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों ने देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) दीपक मिश्रा के खिलाफ गए महाभियोग प्रस्ताव को राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सचिव को सौंप दिया है। इधर, सीजेआई दीपक मिश्रा ने फैसला किया है कि वे सर्वोच्च न्यायालय में प्रशासनिक और न्यायिक कार्य से खुद को अलग नहीं करेंगे। 

ये भी पढ़ें-न्यायाधीश के खिलाफ पहले भी लाए गए महाभियोग प्रस्ताव, तब कांग्रेस ने किया था विरोध

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई का कहना है कि उन्हें बड़ी संख्या में वकीलों का समर्थन प्राप्त है, जिससे वह आश्वस्त हैं। उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना और ओछे आरोप लगाना राजनीतिक से प्रेरित हैं। उन्हें सीजेआई के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए यह सब किया गया है। 

ये भी पढ़ें-महाभियोग प्रस्ताव: भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर कांग्रेस ने लगाए हैं ये पाँच आरोप

इधर, उपराष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सचिव को महाभियोग प्रस्ताव सौंपने के बाद उसका अध्ययन करके समीक्षा की जाएगी। नियमों के मुताबिक, राज्यसभा सदस्यों द्वारा दिए गए महाभियोग प्रस्ताव को सभापति द्वारा इसे स्वीकृति मिलने और राज्यसभा सदस्यों तक इसे पहुंचाने की प्रक्रिया से पहले सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। साथ ही मामले को लेकर सदन के अंदर की कार्यवाही पर किसी भी अदालत में सुनवाई नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें-कांग्रेस ला सकती है CJI के खिलाफ महाभियोग, चिंतित SC ने AG से पूछा- क्या ऐसी खबरों पर लगाम संभव?

आपको बता दें कि कांग्रेस समेत सात विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस दिया है। किसी न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की कार्यवाही का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले तीन मौकों पर उस वक्त महाभियोग प्रस्ताव लाए गए थे जब कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी। उस वक्त कांग्रेस ने कार्यवाही का विरोध किया था। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो न्यायपालिका का राजनीतिकरण कर रही है। वहीं, विपक्षी दलों और कांग्रेस के अंदर भी महाभियोग प्रस्ताव को लेकर मतभेद है।

टॅग्स :दीपक मिश्रासुप्रीम कोर्टवेंकैंया नायडूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो