लाइव न्यूज़ :

Weather Update Today: गर्मी और हीटवेव से मिल गई राहत! दिल्ली समेत इन राज्यों में बदला मौसम, जानें अपने शहर का हाल

By आजाद खान | Updated: June 20, 2023 08:21 IST

विभाग की अगर माने तो असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं पर चक्रवाती तूफान आ रहा है तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है।ऐसे में मॉनसून केरल के बाद अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

Weather Today:  पूरे देश में मौसम को लेकर बदलाव देखा जा रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं पर बारिश हो रही है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की अगर माने तो 20 जून को दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। 

यहां पर 22 जून से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उधर उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, हालांकि कल राज को हल्का मौमस बदला था और थोड़ी हवाएं चली थी। इस कारण 20 जून की सुबह थोड़ी सुहानी देखने को मिली है। 

किन राज्यों में हो सकती है बारिश

बता दें कि देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है और इसके कारण हालात वहां सामान्य नहीं है। वहीं अगर बात करेंगे असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम मध्य प्रदेश की तो यहां पर बारिश होने के आसार है। यही नहीं तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और पश्चिमी हिमालय में भी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

बिहार और यूपी में कैसा रहेगा मौसम

विभाग की अगर माने तो बिहार में बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम के मिजाज में बदलाव को देखते हुए विभाग ने बिहार के रहने वालों को अलर्ट रहने को कहा है। उधर यूपी में मौसम बदल रहा है और यहां के लोगों को भी आने वाले एक दो दिन में गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

एक तरह जहां ईस्ट यूपी में हीटवेव के हालात बने हुए हैं वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आज इससे लोगों को राहत मिलेगी। कल से मौसम के सामान्य होने की खबर है। हालांकि यूपी में 48 घंटे के भीतर मौसम बदलने और बारिश होने की भी संभवाना है। उधर ओडिशा और झारखंड में अभी भी हीटवेव जारी है और इसका अलर्ट जारी किया गया है।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बरेली में तूफान, हवा में उड़ा युवक, नन्हे मियां ने बताया मंजर...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज