लाइव न्यूज़ :

लाल किला हिंसा : पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोपी को मिली जमानत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई इस साल गणतंत्र दिवस के दिन लाल किला पर हुई हिंसा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर कथित रूप से भाला से हमला करने के आरोपी को दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को जमानत दे दी।

केन्द्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ लोग लाल किला तक पहुंच गए थे, उन्होंने वहां धार्मिक झंडा लगा दिया था और ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।

आरोपी को राहत देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने कहा कि अभियोजन पक्ष जिन तस्वीरों और वीडियो के आधार पर मामला बना रहा था, वो स्पष्ट नहीं हैं और न ही आरोपी खेमप्रीत सिंह उनमें किसी पर हमला करते हुए दिख रहा है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुका है और आगे की जांच के लिए उसकी कोई जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘‘दोषी साबित होने तक आरोपी को निर्दोष माना जाता है।’’

उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर अपराध जमानती हैं और गिरफ्तार किए गए 18 में 14 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी दीप संधू और इकबाल सिंह भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र