लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान आसनी को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी हुआ रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, यातायात बंद, स्थगित की गईं परीक्षाएं

By अनिल शर्मा | Updated: May 11, 2022 08:29 IST

विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक सुनंदा ने कहा कि चक्रवात आसनी ने अपनी दिशा बदल दी है और पास के काकीनाडा तट को छूने जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात आसनी आंध्र प्रदेश के तट के बहुत करीब हैचक्रवात को लेकर राज्यभर में रेड अलर्ट जारी किया गया हैविशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक सुनंदा ने कहा कि चक्रवात आसनी ने अपनी दिशा बदल दी है

आंध्र प्रदेशः चक्रवात Asani के मद्दनेजर आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवात प्रभाव के कारण, आईएमडी ने काकीनाडा, गणगवरम और भीमुनिपट्टनम बंदरगाहों को खतरे का संकेत संख्या 10 दिया है। इसने विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा और गुंटूर सहित आंध्र प्रदेश के जिलों को हवा के साथ भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट भी दिया। इसके साथ ही हवा और भारी बारिश से हुए नुकसान और बिजली कटौती को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है।

विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक सुनंदा ने कहा कि चक्रवात आसनी ने अपनी दिशा बदल दी है और पास के काकीनाडा तट को छूने जा रहा है। सुनंदा ने कहा कि "आंध्र प्रदेश को चक्रवात की चेतावनी और रेड अलर्ट दिया गया है। कल तक ट्रैक उत्तर-पश्चिम दिशा दिखा रहा था, लेकिन पिछले 6 घंटों में यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसलिए, यह आंध्र प्रदेश के तट के बहुत करीब है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद काकीनाडा-उप्पाडा बीच रोड पर यातायात बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है, "पिच रोड क्षतिग्रस्त है, हमने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अपनी सीमा में 2 चेक-पोस्ट लगाए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। हम सभी को इस मार्ग पर जाने से रोक रहे हैं"

वहीं आसनी के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने आज 11 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। ये परीक्षाएं 25 मई तक चलेंगी। हालांकि 12 मई को होने वाले परीक्षा  कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। परीक्षा केंद्र के स्थान और परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशअसानी चक्रवाती तूफानहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला