लाइव न्यूज़ :

Maha Political Crisis: शिवसेना के बागी विधायक का NCP पर आरोप- शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही पार्टी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2022 12:48 IST

शिवसेना के बागी विधायक ने शनिवार को राकांपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीपी शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है। जिन पूर्व राकांपा विधायकों को हमने हराया था, उन्हें 3 अरब रुपये दिए जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहेश शिंदे ने कहा कि हम सभी विधायकों ने बार-बार मुख्यमंत्री से एनसीपी के अन्याय की शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।शिवसेना के ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे के प्रति समर्थन दिखाते हुए गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

गुवाहाटी: शिवसेना के विधायकों के एक बड़े वर्ग की बगावत के कारण महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। शिवसेना के ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे के प्रति समर्थन दिखाते हुए गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में है। इस बीच बागी शिवसेना विधायक महेश शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर निशाना साधा। 

उन्होंने शनिवार को राकांपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीपी शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है। जिन पूर्व राकांपा विधायकों को हमने हराया था, उन्हें 3 अरब रुपये दिए जा रहे थे। हम सभी विधायकों ने बार-बार मुख्यमंत्री से एनसीपी के अन्याय की शिकायत की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए हमने एकनाथ शिंदे से शिवसेना को बचाने के लिए इतनी बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

बता दें कि गुवाहाटी के एक होटल में बागी विधायकों के डेरा डालने से पहले शिंदे और कई अन्य विधायक सूरत के एक होटल में ठहरे थे। बता दें कि एमवीए में शिवसेना के 55, राकांपा के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 144 का आंकड़ा जरूरी है। 

भाजपा के पास अपने 106 विधायक हैं और उसे राजठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, स्वाभिमानी पक्ष एवं राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक एक विधायकों एवं छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इस प्रकार सदन में उसके पास सहयोगियों को मिलाकर कुल 116 विधायक हैं। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधानसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर अजय चौधरी को सदन का नेता नियुक्त किया है। 

एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं होने और अपने समर्थक विधायकों के साथ सूरत चले जाने के बाद शिवसेना ने यह कदम उठाया। फिलहाल शिंदे शिवसेना के विधायकों के एक धड़े और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें 46 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच विधानसभा में शक्ति परीक्षण चर्चा के केंद्र में है।

टॅग्स :शिव सेनाNCPमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला