लाइव न्यूज़ :

Real Time Flood Watch App: मोदी सरकार ने बाढ़ अपडेट के लिए 'फ्लडवॉच ऐप' लॉन्च किया, जानें इसके बारे में सब कुछ, कैसे करेगा काम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2023 20:52 IST

Real Time Flood Watch App: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर 'रियल टाइम' जानकारी प्रदान करने के लिये एक ऐप लॉन्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ और बारिश ने कई राज्य में बुरा हाल कर दिया और करोड़ों का नुकसान हुआ है।23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'रियल टाइम' में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना है।

Real Time Flood Watch App: देश में जान-माल के नुकसान सहित बाढ़ से संबंधित घटनाओं में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने के लिए एक ऐप लॉन्च किया। बाढ़ और बारिश ने कई राज्य में बुरा हाल कर दिया और करोड़ों का नुकसान हुआ है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने कहा कि 'फ्लडवॉच' ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 'रियल टाइम' में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। वोहरा ने 'फ्लडवॉच' लॉन्च करते हुए कहा कि ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना है।

इसमें सात दिनों तक का पूर्वानुमान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐप सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिये उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है।

वोहरा ने कहा, "ऐप उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाया गया है, जिससे सभी के लिये बाढ़ संबंधी जानकारी लेना आसान हो जाएगा तथा यह बाढ़ की घटनाओं के दौरान जोखिम को कम करेगा।" सीडब्ल्यूसी प्रमुख ने कहा, 'फ्लडवॉच' लिखित और ऑडियो दोनों प्रारूपों में चेतावनी संदेश और बाढ़ का पूर्वानुमान भेजेगा।

यह ऐप वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सूचनाएं प्रसारित करेगा लेकिन जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ऐप सीडब्ल्यूसी द्वारा निर्मित किया गया है। हालांकि, बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश इस ऐप से नहीं जुड़ा है और इसकी सेवाएं छह महीने के भीतर राज्य में उपलब्ध होंगी।" 

 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज