लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले उपचुनाव कराने को तैयार हैं: पश्चिम बंगाल ने निर्वाचन आयोग को बताया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 00:10 IST

Open in App

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को एक डिजिटल बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग को बताया कि पश्चिम बंगाल के सात विधानसभा क्षेत्रों में लंबित उपचुनाव अक्टूबर में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले हो सकते हैं और राज्य प्रशासन उस समय ये उपचुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘त्योहारों का दौर 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा और उस समय चुनाव कराना असंभव है इसलिए राज्य ने आयोग से त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले चुनाव कराने को कहा है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास एक महीने से अधिक का समय है। अगर आयोग अभी (सात सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए) अधिसूचना जारी करता है, तो दुर्गा पूजा से पहले चुनाव कराना संभव है।’’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी के साथ डिजिटल बैठक की। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए राज्य की तैयारियों और स्थिति को समझने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। पश्चिम बंगाल में सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें दो वे सीट शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की मौत के बाद चुनाव टाल दिया गया था। राज्य में पांच अन्य सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जल्द से जल्द उपचुनाव चाहती है। दरअसल मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हार गईं थी और उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो