लाइव न्यूज़ :

RBSE Rajasthan Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तारीख में बदलाव, अब 24 मार्च से परीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2022 18:33 IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते नहीं बल्कि इसी महीने के आखिर में शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से अब शुरू होगी।आरबीएसई के अनुसार जल्द ही नई डेटशीट जारी की जाएगी, पिछले साल नहीं हो सकी थी परीक्षा।

Rajasthan RBSE Class 10th, 12th Board Exams 2022:  राजस्थान में आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। इसे पहले मार्च-2022 के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत होनी थी। हालांकि अब ये 24 मार्च से शुरू होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) के प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता की ओर से ये जानकारी दी गई है। 

राजेंद्र गुप्ता के अनुसार परीक्षा के लिए जल्द ही नई डेटशीट जारी की जाएगी। इससे पहले बोर्ड ने जनवरी-2022 में घोषणा की थी कि परीक्षाओं की शुरुआत 3 मार्च से शुरू होगी और इस संबंध में डेटशीट फरवरी के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जनवरी में कहा था कि इस साल 6074 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा देंगे। मंत्री ने बताया कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने तब बताया था, '60 उत्तर पुस्तिका संग्रह/वितरण केंद्रों और सभी संवेदनशील/अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर कम उम्मीदवारों को बैठाया जाएगा और मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।'

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कह था कि परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पिछले साल कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान RBSE ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों के लिए बोर्ड की परीक्षा आयोजित नहीं की थी। बोर्ड ने तब विद्यार्थियों के आकलन और नतीजों के लिए वैकल्पिक योजना बनाई थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह