लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया 0.5 प्रतिशत का इजाफा, जानिए आप पर क्या होगा असर

By शिवेंद्र राय | Updated: August 5, 2022 10:57 IST

रिजर्व बैंक ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट को 0.5 फीसदी से बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब रेपो रेट बढ़कर 5.4 फीसदी हो गई है। पिछले चार महीनों में रेपो रेट तीन बार बढ़ चुका है। इसका असर बैंको से लिए गए लोन की इएमआई पर पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने नई मौद्रिक नीति की घोषणा कर दी हैरेपो रेट को 0.5 फीसदी से बढ़ाने का फैसला लिया गया हैरेपो रेट 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गया है

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में वृद्धि करने का फैसला किया है। यह जानकारी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 बेसिस अंक यानी कि 0.50 प्रतिशत की बढोत्तरी की है। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट 4.90% से बढ़कर 5.40% हो गया है। बीते चार महीनों में रेपो रेट में 1.40 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। रेपो रेट बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण महंगाई में हुई वृद्धि है। इससे पहले मई महीने में भी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाया था। फिर जून महीने में मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई थी जिसमें रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाया गया था।

क्या होता है रेपो रेट रेपो रेट वह दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंको को कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं। बैंक आरबीआई से कर्ज तब लेते हैं जब उनके पास पैसे की कमी होती है और बाजार में कर्ज की मांग अधिक होती है। बाजार की मांग को पूरा करने के लिए वाणिज्यिक बैंक आरबीआई से पूंजी प्राप्त करने के लिये रेपो दर के अनुसार उधार लेते हैं। जिस दर पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं उससे ज्यादा दर पर अपने ग्राहकों को उधार देते हैं। 

रेपो रेट बढ़ने से क्या असर होगा

रेपो रेट बढ़ने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। जैसे कि होम लोन और गाड़ियों के लिए लिया गया लोन। अगर किसी ने पहले से ही बैंक से लोन ले रखा है तो उसकी मासिक किश्त पर रेपो रेट बढ़ने का असर दिख सकता है। रेपो रेट बढ़ने से इएमआई भी बढ़ जाएगी।

बता दें कि पिछले चार महीनों में रेपो रेट तीन बार बढ़ चुका है। आरबीआई ने मई महीने में करीब दो साल बाद पहली बार रेपो रेट में बदलाव किया था। करीब दो साल तक रेपो रेट 4 फीसदी पर बना रहा था। अब रेपो रेट बढ़कर 5.40 प्रतिशत हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूपये की गिरावट भी इसका बड़ा कारण है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है। हाल में यह 80 के पार पहुंच गया था। हालांकि बीच में मजबूत होने के बाद बुधवार को यह 62 पैसा टूटा और बृहस्पतिवार को 25 पैसे गिरकर 79.40 पर बंद हुआ।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रेपो रेटशक्तिकांत दासBankEMI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम