लाइव न्यूज़ :

रावत ने अमरिंदर से की मुलाकात, बिजली दरें कम करने को कहा

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:10 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बिजली की दरों में कमी करके लोगों को राहत देने को कहा। बिजली दरों में कमी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की प्रमुख मांगों में से एक है।रावत ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि निजी बिजली कंपनियों के साथ बिजली खरीद दरों पर फिर से बातचीत की जानी चाहिए और कम कीमतों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए।रावत कांग्रेस में पंजाब मामलों के प्रभारी हैं। वह अमरिंदर सिंह और सिद्धू गुटों के बीच जारी खींचतान के बीच मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे।रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री सिंह से मोहाली के सिसवां स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक करीब तीन घंटे तक चली। बैठक के बाद रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार को बिजली उपभोक्ताओं को कुछ राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल हम सरकार में हैं और बिजली उपभोक्ताओं को कुछ राहत देनी चाहिए।’’रावत ने अमरिंदर सिंह से पार्टी आलाकमान द्वारा दिए गए 18 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की भी जानकारी ली।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत पार्टी नेताओं से मिलने और उनके मुद्दों को सुनने के लिए चंडीगढ़ आए थे। कुछ दिन पहले चार मंत्रियों और पार्टी के कई विधायकों ने अधूरे वादों को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था।सिद्धू गुट अमरिंदर पर कांग्रेस आलाकमान द्वारा दिए गए 18 सूत्री कार्यक्रम पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहा है।इसमें बेअदबी और बाद में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में कार्रवाई, मादक पदार्थ रैकेट के ‘‘बड़े तस्करों’’ की गिरफ्तारी और निजी कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौतों को रद्द करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज