लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की प्रशंसा करते शख्स का वीडियो साझा कर ट्रोल हुए रवि किशन, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2021 16:22 IST

एक और यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, क्यो भाई तेरे घर के अकाउंट से पैसे कटते है जो सत्य है। हमारा पैसा है। हम टैक्स देते हैं तुम सांसद हो कौनसी तुम्हारी सरकारी नोकरी है

Open in App
ठळक मुद्देरवि किशन ने एक शख्स द्वारा पीएम मोदी की बड़ाई करते वीडियो साझा किया हैशख्स कह रहा है कि राशन से लेकर गांवों में 22 घंटे बिजली मिल रही है फिर भी मोदी चोर हैंवीडियो साझा करते हुए रवि किशन ने लिखा कि सत्य है

लखनऊः बीजेपी सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने ट्विटर पर पीएम मोदी की प्रशंसा करते एक शख्स का वीडियो साझा किया है जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो को पहले बीजेपी नेता प्रीति गांधी ने साझा किया जिसको रवि किशन ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि यह सत्य है।

वीडियो में शख्स कहता दिखाई दे रहा है, 'आज गांव में देख लीजिए घर-घर बिजली दौड़ रही है। इनकी सरकार में शिफ्ट में बिजली आती थी। एक हफ्ते दिन और एक हफ्ते रात में आती थी। आज 22 घंटे बिजली मिल रही है सबको। विकास कहां नहीं हुआ है।'

शख्स आगे कहता है, 'आज गांव में बाप 35 किलो राशन लेता है, माता जी के अकाउंट में 500 रुपये आते हैं, पिता जी को किसान सम्मान निधि के पैसे आते हैं, लेकिन बेटा ट्विटर पर ट्रेंड करता है कि मोदी तो चोर है!! मोदी नहीं चोर है आपका जमीर चोर है भाईसाहब।'

इसे साझा करते हुए रवि किशन ने लिखा- सत्य। इसपर ट्विटर यूजर्स काफी नाराज हो गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, क्योंकि राशन में पकाने के लिए तेल, नमक, धनिया, मिर्च, गैस, जीरा और भी सामान डलता है...किसान सम्मान निधि हजार आती है 4 महीने में। यानी 500 रू महीने। इसमें पेट्रोल, सर्फ, बीमारी और भी जरूरतें होती है।आप कहें तो माता की 500 का भी हिसाब दूं।

एक ने लिखा, हद से ज्यादा महंगाई बढ़ाकर फिर उसमें से 500 और 1000 रुपए बांटकर बड़ा दानवीर बन रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, मोदीजी ने गुजरात में इतना विकास किया था की गैस सिलेंडर के अविष्कार से पहले ही गुजरात के हर गाव में गैस की पाइप लाइन बिछवा दी थी…इसलिए मेरा हर हर मोदी घर घर मोदी।

एक और यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, क्यो भाई तेरे घर के अकाउंट से पैसे कटते है जो सत्य है। हमारा पैसा है। हम टैक्स देते हैं तुम सांसद हो कौनसी तुम्हारी सरकारी नोकरी है। तुम्हारे ये मौज भी हमारी वजह से ह। इसलिए सत्य ये है तुम भी हमारे उपर पल रहे हो।

टॅग्स :रवि किशननरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी