लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:37 IST

Open in App

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जूते पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये योगी आदित्यनाथ के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसपर अब विवाद खड़ा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि ठाकरे ने अतीत में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चप्पल से मारा जाना चाहिए। राणे के आरोप के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''टिप्पणी कुछ साल पहले की गई थी क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने (एक समारोह में) महाराज को जूते पहनकर माला पहनाई थी। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।''उन्होंने कहा, ''अगर भाजपा को लगता है कि महान शासक का अपमान करना ठीक है .... तो क्या यह ठीक है?'' राउत ने कहा, ''क्या इतने साल बीजेपी सो रही थी? क्या वे नहीं जानते कि लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है?'' इस हफ्ते की शुरुआत में, राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार किया गया था और बाद में रायगढ़ में महाड़ स्थित अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। उनके इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध हुआ था। मंगलवार को मुंबई में उनके आवास के पास शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार