लाइव न्यूज़ :

Ratan Tata Funeral: आज होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, मुंबई के इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट; कई रास्ते बंद

By अंजली चौहान | Updated: October 10, 2024 12:10 IST

Ratan Tata Funeral:टाटा के पार्थिव शरीर को सुबह एनसीपीए, नरीमन प्वाइंट में अंतिम सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा और शाम को वर्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमरीन ड्राइव से लेकर दक्षिण मुंबई तक, ये रास्ते आज रहेंगे बंदरतन टाटा के अंतिम संस्कार यात्रा के लिए किए गए खास इंतजाम

Ratan Tata Funeral: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांसे लीं। रतन टाटा देश और विदेश के एक मशहूर बिजनेसमैन थे जिन्होंने उद्योग जगत में कई काम किए हैं। देश में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है और कई हस्तियां, नेता और जनता उन्हें श्रद्धाजंलि दे रही है।

इस बीच, मुंबई में आज होने वाले उनके अंतिम संस्कार को लेकर खासी तैयारियां की गई है। रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं।

सुबह कोलाबा स्थित उनके आवास से एनसीपीए और उसके बाद वर्ली तक टाटा की अंतिम यात्रा से पहले दक्षिण मुंबई में यातायात प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। मरीन ड्राइव रोड को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा और पुलिस ने प्रिय उद्योगपति के पार्थिव शरीर को सुचारू रूप से ले जाने के लिए वर्ली तक एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया है।

गुरुवार सुबह से ही नरीमन पॉइंट इलाके में भारी पुलिस सुरक्षा और रैपिड एक्शन फोर्स के वाहनों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। मंत्रालय सिग्नल पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अनुसार, मरीन ड्राइव की पूरी सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :रतन टाटामुंबईTraffic Policeमहाराष्ट्रTraffic Police and Public Works DepartmentTata Consultancy ServicesTata CompanyTata group
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए