लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, टीवी डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का किया फैसला

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2019 08:53 IST

इस बीच कांग्रेस ने अपनी हार के संभावित कारणों पर चर्चा करने के लिए 31 मई को संसद में विपक्षी दलों की एक बैठक भी बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बाद प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में नहीं भेजने का किया फैसलारणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी जानकारी, हार पर मंथन में जुटी कांग्रेस पार्टीसुरजेवाला ने कहा- अगले एक महीने तक टीवी डिबेट में नहीं जाएंगे कांग्रेस प्रवक्ता

लोकसभा चुनाव-2019 में मिली हार और फिर अंदरखाने चल रही कई अटकलों के बीच कांग्रेस ने किसी टीवी डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को नहीं भेजने का फैसला किया है। कांग्रेसरणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि अगले एक महीने तक कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता को किसी टीवी डिबेट में नहीं भेजने का फैसला किया है।

सुरजेवाला ने लिखा, 'कांग्रेस ने टीवी डिबेट में एक महीने तक किसी प्रवक्ता को नहीं भेजने का फैसला किया है। सभी मीडिया चैनलों/संपादकों से अनुरोध है कि वे अपने शो पर किसी कांग्रेस प्रतिनिधि को जगह नहीं दे।'

इससे कुछ दिन पहले कांग्रेस ने पिछले हफ्ते शनिवार को CWC की बैठक को लेकर बंद कमरे में हुई बातों को लेकर अटकलें नहीं लगाने की सलाह भी मीडिया को दी थी। सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी उम्मीद करती है कि सभी लोग यहां तक कि मीडिया भी CWC की अंदरखाने मीटिंग का सम्मान करें। मीटिंग के बारे में सार्वजनिक तौर पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, कई प्रकार की अफवाह उड़ रही हैं। ऐसा करना उचित नहीं है।'

दरअसल, CWC में राहुल के इस्तीफे की पेशकश और कुछ सीनियर नेताओं पर नाराजगी जताने को लेकर सूत्रों के हवाले से मीडिया में कई बातें लगातार आ रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि राहुल अब भी इस्तीफे पर अड़े हैं। उन्होंने CWC की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कमलनाथ और दूसरे नेताओं पर नारजगी जताते हुए ये भी कहा था कि बेटे-रिश्तेदारों को चुनाव में जीत दिलाने के लिए पार्टी से ज्यादा ध्यान दिया गया। साथ ही राजस्थान में नेतृत्व बदलने की भी बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है।

इस बीच कांग्रेस ने अपनी हार के संभावित कारणों पर चर्चा करने के लिए 31 मई को संसद में विपक्षी दलों की एक बैठक भी बुलाई है। विपक्षी पार्टियां संसद सत्र के लिए अपनी रणनीति पर भी विचार-विमर्श कर सकती हैं। संसद का सत्र छह जून से शुरू होने की संभावना है। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों में कथित विसंगतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की जा सकती है। पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे और इसके अगले दिन कांग्रेस ने यह बैठक बुलाई गई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनावरणदीप सुरजेवालाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज