लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा- नेशनलिज्म शब्द का इस्तेमाल न करें, इसका मतलब हिटलर होता है 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 20, 2020 11:39 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नेशनलिज्म शब्द का विरोध किया है। उसकी जगह पर कई अन्य शब्दों को बोलने के लिए कहा। नेशनलिज्म शब्द को उन्होंने हिटलर करार दिया है।

Open in App

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा है कि वे नेशनलिज्म शब्द का इस्तेमाल न करें। इसका मतलब हिटलर होता है। मोहन भागवत ने यह बात रांची में कही है। वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। साथ उन्होंन इसके पीछे का कारण भी बताया। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोहन भागवत ने कहा, 'नेशनलिज्म शब्द का उपयोग मत कीजिए। नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनिलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म मत कहो। नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद।'

इससे पहले मोहन भागवत ने मंगलवार को स्तंभकारों के एक समूह से कहा था कि 'खुलापन' हिन्दुओं की विशेषता है और इसे बचाये रखा जाना चाहिए। हिन्दू समाज को जागृत होना चाहिए लेकिन किसी के विरूद्ध नहीं होना चाहिए। भागवत ने दिल्ली के छत्तरपुर इलाकों में देशभर के 70 स्तंभकारों से बंद कमरे में संवाद किया था और आरएसएस के बारे में फैलायी जा रही गलत धारणा को लेकर चर्चा की थी। नागरिकता संशोधन अधिनियम और इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर भागवत ने कहा था कि कोई भी कानून को पसंद या नापसंद कर सकता है, उसे बदलने की भी मांग कर सकता है लेकिन सार्वजनिक सम्पत्ति को जलाया या नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता है। यह लोकतंत्र में सही नहीं है। भागवत ने पूछा, 'लेकिन अब हाथों में तिरंगा और संविधान लेकर तथा भारत माता की जय कह रहे हैं, तब कौन बदल रहा है।'

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी