लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमीः राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्यों है यह त्योहार खास

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 22, 2018 09:41 IST

माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी माता सरस्वती का जन्म हुआ था।

Open in App

बसंत पंचमी का त्योहार सोमवार (22 जनवरी) को उमंग और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने इस त्योहार की ट्वीट कर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  इस त्योहार के बारे में कहा जाता है कि इस दिन बुद्धि की देवी माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए बसंत पंचमी के दिन खास तौर पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी लोगों को बधाई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें सीखने और परिवारों में, समाज में, देश में शिक्षा और ज्ञान की सीमाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि इस शुभ अवसर हमारा समाज खुश और अधिक सामंजस्यपूर्ण बने। मां सरस्वती हमें आशीर्वाद दें और हमेशा हमारे साथ रहें व ज्ञान प्रदान करें।

https://www.lokmatnews.in/spirituality/basant-panchami-2018-importance-saraswati-puja/

बसंत पंचमी के दिन इसलिए होती है मां सरस्वती की पूजा, जुड़ी है ये पौराणिक कथा 

बता दें कि पुराणों के अनुसार मां सरस्वती का प्राकट्य बसंत पंचमी के दिन हुआ था। इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है। विद्या और कला जननी कही जाने वाली मां सरस्वती की लोग पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा भारत के अलग-अलग जगहों पर मां सरस्वती की पूजा, वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

कहा जाता है कि लोगों को मां सरस्वती विद्या और कला में निपुण बनाती हैं। इसके अलावा यह दिन भारत के छह मौसमों में से एक 'बसंत ऋतु' के आगमन की खुशी में भी मनाया जाता है।

टॅग्स :बसंत पंचमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला