लाइव न्यूज़ :

रामकृष्ण मिशन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया सराहनीय कदम, दशकों से जारी परंपरा को तोड़ा

By विकास कुमार | Updated: March 16, 2019 17:56 IST

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल 10 लाख लोगों की मौत वायु प्रदूषण के कारण हो रहा है. दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 भारत में है. रामकृष्ण मिशन आश्रम ने इस दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है.

Open in App
ठळक मुद्देरामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण आश्रम की स्थापना की थी.रामकृष्ण आश्रम में पटाखे जलाने का कार्यक्रम 17 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन होने वाला था.बीते साल ही एनजीटी ने ममता बनर्जी की सरकार पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया था.

पश्चिम बंगाल में स्थित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण आश्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम उठाने जा रहा है. आश्रम ने अपनी दशकों से जारी परंपरा को तोड़ने का फैसला किया है. आश्रम में श्री रामकृष्ण के जन्मदिवस पर पटाखे जलाने की परंपरा थी जिसे मठ ने इस वर्ष से बंद करने का फैसला किया है. 

रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण आश्रम की स्थापना की थी. रामकृष्ण परमहंस को अल्प आयु में ही आध्यात्मिक सुख की अनुभूति होने लगी थी. और उन्हें काली का उपासक माना जाता है जिनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामकृष्ण मठ में पटाखे जलाने की परंपरा चली आ रही थी. 

रामकृष्ण आश्रम में पटाखे जलाने का कार्यक्रम 17 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन होने वाला था. लेकिन आश्रम ने पर्यावरण का ख्याल करते हुए इस परंपरा को ही बंद करने का फैसला किया है. द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला आश्रम ने पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से ली है. 

बीते साल ही एनजीटी ने ममता बनर्जी की सरकार पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया था क्योंकि सरकार कोलकाता और हावरा के वायु की गुणवत्ता सुधारने में विफल रही थी. 

रामकृष्ण परमहंस (1836-1886) के जन्म शताब्दी को मनाने के दौरान आरती, हवन और आश्रम के सन्यासियों द्वारा वैदिक चैंटिंग की जाती है. इसके पहले हुगली नदी के किनारे शाम में पटाखे जलाये जाते थे लेकिन इसे अब बंद कर दिया जायेगा. 

रामकृष्ण मिशन का आश्रम हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है. यह 40 एकड़ में फैला ये आश्रम शानदार आर्किटेक्चर का नायाब नमूना है. 

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल 10 लाख लोगों की मौत वायु प्रदूषण के कारण हो रहा है. दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 भारत में है. रामकृष्ण मिशन आश्रम ने इस दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है. 

टॅग्स :वायु प्रदूषणममता बनर्जीकोलकातास्वामी विवेकानंदरामकृष्ण परमहंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos