लाइव न्यूज़ :

भाजपा की महिला प्रवक्ता ने कर्नाटक स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया वीडियो, रमेश कुमार की रेप टिप्पणी पर हंस रहे थे स्पीकर

By विशाल कुमार | Updated: December 18, 2021 12:02 IST

भाजपा प्रवक्ता अपराजिता सारंगी ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की आलोचना करने के साथ ही विधानसभा स्पीकर कागेरी की आलोचना करते हुए कहा, 'और दुखद बात यह है कि स्पीकर महोदय ने इस दुखद घटना पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई और हंसने लगे. मैं इसकी निंदा और भर्त्सना करती हूं.'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने कहा था कि जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि स्पीकर ने इस दुखद घटना पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई।भाजपा ने लाइव जा चुके प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को डिलीट कर दिया।

नई दिल्ली:कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार की विवादित रेप टिप्पणी की निंदा करने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के उस वीडियो को भाजपा ने डिलीट कर दिया जिसमें पार्टी प्रवक्ता और लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी ने कुमार के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की भी आलोचना की थी।

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, " जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो।”

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रमेश कुमार की इस टिप्पणी के लिए आलोचना करने के लिए भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसे संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सेल प्रमुख अनिल बलूनी और ओडिशा से पार्टी की लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी आईं।

लाइव हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नौकरशाह से राजनेता बनीं सारंगी ने रमेश कुमार की आलोचना करने के साथ ही विधानसभा स्पीकर कागेरी की आलोचना करते हुए कहा, 'और दुखद बात यह है कि स्पीकर महोदय ने इस दुखद घटना पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई और हंसने लगे. मैं इसकी निंदा और भर्त्सना करती हूं।'

इस पर उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए बलूनी ने कहा कि वह हमारे स्पीकर हैं।

लेकिन उनकी बात को काटते हुए सारंगी ने कहा, 'नहीं, अभी जो स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी हैं उन्होंने भी हंसकर टाला और यह बुरी बात है।

इसके बाद शर्मिंदगी से बचने के लिए भाजपा ने लाइव जा चुके प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को डिलीट कर दिया और बाद में सारंगी के बयान के इस हिस्से को काटते हुए एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया।

हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सारंगी का बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा था।

कांग्रेस नेता गौरव पांथी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने प्रेस क़न्फ्रेंस में कर्नाटक के स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की आलोचना करने के लिए क्या भाजपा ने सांसद अपराजिता सारंगी को फटकार लगाई। भाजपा ने प्रेस क़न्फ्रेंस का वीडियो हटा लिया और किसी मीडिया चैनल ने सवाल नहीं उठाया. किसी ने भी नहीं. इस बीच प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व ने माफी मांगने के बावजूद अपने विधायक की आलोचना की।'

बाद में, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने यह कहकर स्पीकर का बचाव करने की कोशिश की कि उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। 

सूत्रों ने कहा कि सारंगी ने बाद में पार्टी नेताओं से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कर्नाटक में भाजपा का अध्यक्ष है।

टॅग्स :BJPKarnatakaRamesh KumarVishweshwar Hegde KageriAnil Baluni
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो