लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya: सीएम योगी आदित्यनाथ 1 जून को रखेंगे राम मंदिर के 'गर्भ ग्रह' की आधारशिला, 2023 तक पूजा के लिए तैयार होगा मंदिर

By रुस्तम राणा | Updated: May 26, 2022 19:47 IST

बीजेपी के सूत्र ने ANI को बताया, "यूपी के सीएम 'गर्भ गृह' की आधारशिला रखेंगे। यह भगवान राम के भक्तों के लिए एक बहुत बड़ी और शुभ बात है। मुख्यमंत्री के अलावा इस मौके पर कई अन्य मंत्री और यूपी के नेता भी मौजूद रहेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देइस मौके पर कई अन्य मंत्री और यूपी के नेता भी मौजूद रहेंगेमंदिर ट्रस्ट हर हाल में 29 मई तक पूरी कर लेगा तैयारी5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी मंदिर की आधारशिला

लखनऊ: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के गर्भ ग्रह की आधारशिला राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को रखेंगे। मंदिर ट्रस्ट हर हाल में 29 मई तक इसकी तैयारी पूरी करने की कोशिश में लगा है। किसी मंदिर परिसर में गर्भ ग्रह बेहद ही पवित्र स्थान होता है। यहीं पर मंदिर के मुख्य देवता को स्थापित की जाती है। 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, राज्य के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूत्र ने कहा, "यूपी के सीएम 'गर्भ गृह' की आधारशिला रखेंगे। यह भगवान राम के भक्तों के लिए एक बहुत बड़ी और शुभ बात है। मुख्यमंत्री के अलावा इस मौके पर कई अन्य मंत्री और यूपी के नेता भी मौजूद रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "राम मंदिर निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जैसा कि हमने वादा किया था, हम 2023 के अंत तक राम लला फ्लोर को पूरा कर लेंगे।" राम मंदिर का निर्माण कार्य 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखने के साथ शुरू हुआ था। 

इससे पहले, मंदिर प्राधिकरण ने कहा कि दिसंबर 2023 तक, मंदिर की निचली मंजिल, जिसमें गर्भगृह और राम लला की मूर्ति होगी, पूजा के लिए तैयार हो जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के मुताबिक सीएम योगी मुख्य मंदिर के 403 वर्गफुट क्षेत्र के गर्भ गृह की आधार शिला रखेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री 1990 में शुरू हुई राममंदिर की कार्यशाला में तराशी गई शिला का पूजन कर गर्भ गृह निर्माण का शुभारंभ करेंगे। गर्भ गृह के जिन पत्थरों का पूजन के बाद मंदिर में संयोजन शुरू होगा, उन पत्थरों ने भी मंदिर निर्माण के लिए लंबा इंतजार सहा है।

राममंदिर निर्माण को लेकर मंदिर आंदोलन के साथ पत्थर तराशी का कार्य सितंबर 1990 में दो कारीगरों ने प्रारंभ किया था। उस समय मंदिर आंदोलन उभार पर तो था किंतु मंदिर निर्माण की संभावना दूर की कौड़ी थी। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज