लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir 2024: यूपी के प्रमुख मुस्लिम संगठन ने कहा, '22 जनवरी को अयोध्या में मांस की दुकानें रखेंगे बंद'

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2024 16:09 IST

ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कई इलाकों में मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। इस तारीख को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कई इलाकों में मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला कियासंगठन ने कहा, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सद्भावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैवहीं पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने लखनऊ के बिलोचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज और लाटूश रोड इलाकों में सभी मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख मुस्लिम संगठन ने घोषणा की है कि वह 22 जनवरी को राज्य की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में मांस की दुकानें बंद रखेंगे, जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कई इलाकों में मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। 

ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन कुरेशी और उपाध्यक्ष अशफाक कुरेशी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने लखनऊ के बिलोचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज और लाटूश रोड इलाकों में सभी मांस की दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

शहाबुद्दीन कुरैशी ने राज्य के डिप्टी सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा, "हम सभी अवधवासी हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सद्भावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को बिलोचपुरा, सदर कैंट, फतेहगंज और लाटूश रोड क्षेत्र के सभी मांस व्यापारी अपनी दुकान बंद रखेंगे।“ अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइसे कहते हैं कांटे से कांटा निकालना!, जय श्रीराम के नारे से इतना नाराज क्यों?

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल