लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा: 'मुझे फुटेज दिखाइए', नियम पुस्तिका फेंके जाने के आरोपों पर बोले डेरेक ओ ब्रायन, शीत सत्र से किए गए हैं निलंबित

By विशाल कुमार | Updated: December 22, 2021 09:38 IST

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि क्या सच में? किसी ने नियम पुस्तिका फेंक दी? संसद को जलाया जा रहा है। मोदी और शाह चाकू लेकर लोकतंत्र की हत्या करते हुए संसद में घूम रहे हैं! 12 सांसद बाहर बैठे हैं. 700 किसान मर गए। किसने किया यह सब?

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव सुधार विधेयक पर विरोध के दौरान राज्यसभा की नियम पुस्तिका फेंके जाने का आरोप।टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन शीत सत्र की शेष कार्रवाई से निलंबित किए गए हैं।कहा- मोदी और शाह चाकू लेकर लोकतंत्र की हत्या करते हुए संसद में घूम रहे हैं!

नई दिल्ली: चुनाव सुधार विधेयक पर विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा की नियम पुस्तिका कथित तौर पर फेंके जाने के आरोप में शीत सत्र की शेष कार्रवाई से निलंबित किए गए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इस बात का साफ-साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, डेरेक ने कहा कि क्या सच में? किसी ने नियम पुस्तिका फेंक दी? संसद को जलाया जा रहा है। मोदी और शाह चाकू लेकर लोकतंत्र की हत्या करते हुए संसद में घूम रहे हैं! 12 सांसद बाहर बैठे हैं. 700 किसान मर गए। किसने किया यह सब?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नियम पुस्तिका फेंकने को सही ठहरा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे फुटेज दिखाइए। उन्होंने मुझे एक दिन के लिए निलंबित किया। हे भगवान, सोचिए अगर मैंने नियम पुस्तिका फेंक दी होती तो...

निलंबन का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार नियम की बातें नहीं सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि कल उन्होंने लोकसभा में 20 मिनट में बिल पास कर दिया। आप मुझे दो दिन की अनुमति देने वाले हैं। किसी राज्यसभा सदस्य को एक दिन भी नहीं जाने दिया गया। यह कृषि विधेयक के समान था।

विपक्ष चुनावी सुधार विधेयक के खिलाफ है जिसमें आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना शामिल है, यह तर्क देते हुए कि इससे चुनाव के दौरान गैर-नागरिकों द्वारा मतदान होगा। लेकिन सोमवार को लोकसभा में विधेयक को मंजूरी दे दी गई और भारी विरोध के बाद भी मंगलवार को राज्यसभा से भी पास हो गया।

ब्रायन ने चेतावनी दी कि इस कानून का भी हश्र कृषि कानूनों की तरह होगा जहां प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि, ब्रायन 13वें ऐसे राज्यसभा सांसद हैं तो असभ्य व्यवहार के आरोप में निलंबित किए गए हैं।

टॅग्स :Derek O'Brienटीएमसीनेता विपक्षopposition leaderमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?