लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा नहीं भेजेगी, पूर्व विधायक को बनाया प्रत्याशी, सीएम नीतीश ने दिया झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 29, 2022 21:54 IST

Rajya Sabha polls: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और पूर्व विधायक खिरू महतो राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिया है। केंद्र में जदयू के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह फिर से राज्यसभा नहीं जाएंगे।

Rajya Sabha polls: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जेडीयू राज्यसभा नहीं भेजेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा झटका दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि झारखंड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और पूर्व विधायक खिरू महतो उम्मीदवार होंगे।

केंद्र में जदयू के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह फिर से राज्यसभा नहीं जाएंगे। जदयू ने राज्‍य सभा उम्‍मीदवार का औपचारिक ऐलान कर दिया। वर्तमान में राज्यसभा के पांच सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें दो सीटें राजद के हिस्से में चली गई है।

जद(यू) ने इस कदम के साथ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की अनदेखी की, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है। जद(यू) की झारखंड इकाई के पूर्व प्रमुख महतो के नाम की घोषणा यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की।

पार्टी के इस चौंकाने वाले कदम से आरसीपी सिंह के मंत्री बने रहने पर संकट पैदा हो सकता है। उन्हें पिछले साल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और संसद के उच्च सदन में फिलहाल उनका यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। राजद ने इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है, उनके नामांकन भी कर लिया गया है।

वहीं बची हुई तीन सीटों में दो सीटें भाजपा और एक सीट जदयू के कोटे की है। उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार के करीबी और विश्‍वस्‍त लोगों की सूची में टाप पर रहे हैं। नीतीश कुमार ने जब जदयू अध्‍यक्ष का पद छोड़ा तो आरसीपी सिंह को ही यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई।

आरसीपी सिंह केंद्रीय मं‍त्रि‍मंडल में शामिल हो गए, तो यह पद ललन सिंह को दिया गया। इसी के बाद जदयू में गुटबाजी की चर्चाएं सामने आने लगीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।बिहार से पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल