लाइव न्यूज़ :

ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को संसद ने दी मंजूरी, 'तंबाकू कंपनियों ने युवाओं को टारगेट करने कर ली थी कोशिश'

By भाषा | Updated: December 2, 2019 18:49 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने उच्च सदन में बृहस्पतिवार को पेश विधेयक पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुये कहा कि दुनिया की तमाम बड़ी तंबाकू कंपनियों ने भारत में ई सिगरेट उत्पाद पेश कर युवाओं को लक्षित करने की तैयारी कर ली थी।

Open in App

युवाओं और बच्चों को ई सिगरेट के खतरे से बचाने के लिये इसे प्रतिबंधित करने वाले विधेयक को सोमवार को संसद की मंजूरी मिल गयी। राज्यसभा ने ‘इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, विनिर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, विक्रय, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) प्रतिषेध विधेयक, 2019 को चर्चा के बाद पारित कर दिया। लोकसभा इसे पिछले सप्ताह ही पारित कर चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने उच्च सदन में बृहस्पतिवार को पेश विधेयक पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुये कहा कि दुनिया की तमाम बड़ी तंबाकू कंपनियों ने भारत में ई सिगरेट उत्पाद पेश कर युवाओं को लक्षित करने की तैयारी कर ली थी। इसे देखते हुये सरकार ने अध्यादेश के जरिये ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया था।

चर्चा के दौरान विभिन्न सदस्यों की शंकाओं का जवाब देते हुये डा. हर्षवर्धन ने कहा कि ई सिगरेट सेहत के लिये नुकसानदायक है, इस बात के पर्याप्त सबूत हैं और आने वाले समय में ई सिगरेट गंभीर समस्या बन सकती है, इसलिये सरकार इसकर गंभरता को देखते हुये हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठ सकती। उनके जवाब के बाद उच्च सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराज्यसभा सत्रराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज