लाइव न्यूज़ :

सांसद राजू शेट्टी का बड़ा ऐलान, जानिए आखिर क्यों मुंबई और पुणे में रोकी जाएगी दूध की सप्लाई

By भाषा | Updated: July 15, 2018 23:32 IST

मुंबई और पुणे को कल से दूध की कमी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि किसान संगठनों ने प्रति लीटर दूध की खरीद पर पांच रुपये बढ़ाने की मांग करते हुए दोनों शहरों में दूध की आपूर्ति रोकने का फैसला किया है। 

Open in App

मुंबई , 15 जुलाई। मुंबई और पुणे को कल से दूध की कमी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि किसान संगठनों ने प्रति लीटर दूध की खरीद पर पांच रुपये बढ़ाने की मांग करते हुए दोनों शहरों में दूध की आपूर्ति रोकने का फैसला किया है। 

लोकसभा सांसद राजू शेट्टी ने रविवार को बताया कि, ‘‘किसान डेयरी में 17 रुपये प्रति लीटर दूध बेचते हैं। इसके प्रसंस्करण के बाद डेयरी इसे पाउच में पैक करते हैं और 42 रुपये प्रति लीटर न्यूनतम दर से बेचते हैं। कमाई में इस अंतर का लाभ किसान को नहीं मिलता है।’’ 

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के प्रमुख शेट्टी ने कहा, ‘‘ पुणे और मुंबई में मध्यरात्रि से दूध की आपूर्ति रोकी जाएगी। हमें हमारी मांगों के लिए दबाव बनाना पड़ेगा क्योंकि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई मजबूत फैसला नहीं ले रही है।’ ’ 

उन्होंने बताया कि दूध की खरीद पर प्रति लीटर पांच रुपये की तत्काल वृद्धि की जाए। अखिल भारतीय किसान सभा के अजीत नवाले ने बताया कि अगर राज्य सरकार ऊंची कीमतों पर दूध खरीदने में असफल रहता या डेयरी किसानों को विशेष सब्सिडी नहीं देते हैं तो यह आंदोलन और तेज होगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज