लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हिमवीरों के साथ चीन सीमा पर मनाएंगे नए साल का जश्न

By IANS | Updated: December 31, 2017 19:52 IST

गृह मंत्री रविवार शाम मतली स्थित आईटीबीपी के मुख्यालय जाकर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 12वीं बटालियन के अधिकारियों के साथ बिताएंगे।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे के लिए रविवार को दिल्ली से रवाना हो गए। इस दौरान वह उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर नेलोंग घाटी में आईटीबीपी कर्मियों के साथ नए साल का जश्न मनाएंगे। गृह मंत्री रविवार शाम मतली स्थित आईटीबीपी के मुख्यालय जाकर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 12वीं बटालियन के अधिकारियों के साथ बिताएंगे। मतली देहरादून से 195 किलोमीटर दूर 3,400 फीट की ऊंचाई पर भागीरथी नदी के तट पर स्थित है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के लिए देहरादून निकल रहा हूं। रविवार शाम उत्तरकाशी जिले के मतली में आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के जवानों के साथ बिताऊंगा। 

आईटीबीपी के अधिकारी ने कहा कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री नेलोंग सीमा की चौकी का दौरा करेंगे। एक जनवरी को हिमवीरों के साथ रहेंगे और यह नेलोंग घाटी में आईटीबीपी की अग्रिम पोस्ट पर किसी भी केंद्रीय गृहमंत्री का पहला दौरा होगा। नेलोंग घाटी स्थित आईटीबीपी की सीमा चौकी 11,700 फीट ऊंचाई पर स्थित है यहां का तापमान माइनस 15 डिग्री तक रहता है। 

डोकलाम गतिरोध के समाधान के बाद गृहमंत्री दूसरी बार भारत-चीन सीमा इलाके का दौरा कर रहे हैं। इस दौरा केंद्रीय राजनाथ सिंह नेलोंग घाटी और मतली के हालात की समीक्षा भी कर सकते हैं। मतली, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं का मुकाबला करने के लिए आईटीबीपी का एक क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र है जिसने उत्तराखंड में 2012 व 2013 में हुई बड़ी त्रासदियों का सामना करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

मतली स्थित चौकी के जवानों ने राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी और हजारों लोगों को बचाने में मदद की थी। 24 अक्टूबर 1962 को स्थापित आईटीबीपी वर्तमान में 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय चीन सीमा को कवर करती है। आईटीबीपी को लद्दाख के काराकोरम पास से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक तैनात किया गया है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहआईटीबीपीलोकमत हिंदी समाचारमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल