लाइव न्यूज़ :

चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम पर सरकार कसेगी नकेल: राजनाथ सिंह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 20:39 IST

इस समीक्षा बैठक में गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर , गृह सचिव राजीब गाबा और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

Open in App

नयी दिल्ली , 18 जून (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि बाल पोर्नोग्राफी और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के प्रसार के लिए इंटरनेट का बढ़ता दुरुपयोग चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन साइबर अपराध सूचना पोर्टल शुरू करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। 

अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में सिंह ने साइबर जगत में हो रहे अपराधों की नई चुनौतियों के प्रति भी चेताया और साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। 

गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया के “दुरुपयोग” पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताओं को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि इन चुनौतियों से निपटा जा सके। 

फोन कॉल के जरिए जालसाजों द्वारा भोली - भाली जनता के साथ की जाने वाली वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के लिए सिंह ने लोगों में जागरुकता बढ़ाने और संस्थागत ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया। 

प्रस्तावित ऑनलाइन साइबर अपराध सूचना पोर्टल पर उन्होंने कहा कि इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभावित लोगों को शिकायत दर्ज कराने की सहूलियत मिलेगी जिसकी जांच संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियां करेंगी और इस तरह की सामग्री को हटाने के लिए कदम उठाएगी। 

इस समीक्षा बैठक में गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर , गृह सचिव राजीब गाबा और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप