लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह ने सेना के लिए पांच ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 12:30 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास से पांच ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। ये एम्बुलेंस एक गैर लाभकारी संगठन ने जम्मू-कश्मीर में तैनाती के लिए सेना को दी हैं। ये एम्बुलेंस ‘बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन’ ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सेना की चिनार कोर को प्रदान की हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, ‘‘ये एम्बुलेंस जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित पांच सेक्टरों में तैनात रहेंगी और इनका संचालन भारतीय सेना करेगी।’’ उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा और बारामूला जिले में इन्हें गुरेज, माछिल, केरान, तंगधार और उरी सेक्टरों में तैनात किया जाएगा। भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव इस कार्यक्रम के समन्वयक थे। उन्होंने बताया कि सेना इन वाहनों का इस्तेमाल अपने जवानों और स्थानीय लोगों के लिए करेगी। इस कार्यक्रम में बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिक कदम, कोटक महिंद्रा बैंक के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और भाजपा नेता श्याम जाजू एवं राजीव कोहली भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?