लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के बेटे प्रचार में जुटे, मंत्री पिता को जिताने के लिए संभाली प्रचार की कमान

By राजेंद्र कुमार | Published: April 20, 2024 10:49 AM

लखनऊ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए उनके दोनों बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह रोज ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कभी नुक्कड़ सभा में तो कभी चुनाव संचालन समिति की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री बेटों का नारा, पापा को जितना है, जीत की हैट्रिक लगानी हैमंत्री पिता को जिताने के लिए, उनके बेटों ने संभाली प्रचार की कमानलखनऊ में राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के दोनों बेटे प्रचार में जुटे

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की सियासत में लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट की अपनी खासियत है। यह दोनों सीटें देश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार की जाती है। लखनऊ सीट को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि कहा जाता है। इस सीट पर 1991 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्ष 2014 से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। इसी तर्ज पर मोदी सरकार में आवास एवं शहरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल किशोर भी वर्ष 2014 से मोहनलालगंज सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भी लखनऊ शहर की इन सीटों पर भाजपा ने राजनाथ सिंह और कौशल किशोर को चुनाव मैदान में उतारा है। तो अब राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के पुत्र अपने पापा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी तरफ से राजनाथ सिंह और कौशल किशोर के खिलाफ चुनाव लड़ लड़ रहे प्रत्याशियों के बेटे-बेटी भी अपने पापा को जीतने के लिए भीषण गर्मी की परवाह किए बिना लोगों के घर-घर जाकर लोगों से पापा के लिए वोट मांग रहे हैं।

अबकी बार पांच लाख पार 

फिलहाल पापा के लिए लखनऊ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह के लिए उनके दोनों बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह रोज ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कभी नुक्कड़ सभा में तो कभी चुनाव संचालन समिति की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। नीरज अपने पिता राजनाथ सिंह को पांच लाख से अधिक मतों से जिताने के टार्गेट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अबकी बार पांच लाख पार का नारा दिया है। राजनाथ सिंह पिछले चुनाव में 3 लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। 

वही दूसरी तरफ इस तरह का कोई नारा मोहनलालगंज सीट से चुनाव लड़ रहे मोदी सरकार के मंत्री कौशल किशोर के खेमे से नहीं लगाया जा रहा है। कौशल किशोर के दो बेटे विकास किशोर और प्रभात किशोर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पापा के लिए वोट मांग रहे हैं। विकास किशोर महिलाबाद और प्रभात सिधौली विधानसभा क्षेत्र में बीते दस दिनों से बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और पन्ना प्र्मुखो के साथ बैठक करते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर अपने पापा को जिताने की अपील लोगों से कर रहे हैं। पापा तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते, विकास और प्रभात का ज़ोर इसी पर है।

विपक्षी नेता के बेटे-बेटी भी पापा के प्रचार में जुटे 

ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ राजनाथ सिंह और कौशल किशोर को जिताने के लिए ही उनके पुत्र भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मल्होत्रा के इकलौते बेटे शिवम भी पापा के लिए चुनाव प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह रोज सुबह दस बजे से चुनाव प्रचार करने के लिए घर से निकल जाते हैं और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर सपा सरकार में हुए कामों को गिना रहे हैं। शिवम कहते हैं वह रोज करीब दस घंटे चुनाव प्रचार करते हैं और इस दौरान वह अपने पिता ही दवाइयों से लेकर उनके खानपान का भी ध्यान रखते हैं।

इसी तरह से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी सरवर मलिक की दो बेटियां उनके चुनाव प्रचार की कमान सँभाल रही हैं। बड़ी बेटी नौशीन अरवन और छोटी बेटी ऊरूज मलिक लखनऊ के अलग-अलग इलाको में महिलाओं के साथ बैठकें कर पिता के लिए समर्थन जुटा रही हैं। यह दोनों लोगों से बसपा और पिता के पक्ष में मतदान करने के साथ ही बदलाव की अपील भी कर रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लखनऊराजनाथ सिंहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: सपा को मिला राजा भैया का साथ, प्रतापगढ़ समेत इन सीटों के लिए किया ऐलान, BJP को बड़ा झटका!

भारतLok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी 'मां, माटी, मानुष' को छोड़कर 'मुल्ला, मदरसा, माफिया' की खातिदारी कर रही हैं", अमित शाह ने बंगाल में तृणमूल पर किया हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "प्रधानमंत्री जी अभी तक राहुल गांधी के दिये 'बहस के निमंत्रण' को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं", जयराम रमेश का मोदी पर तीखा हमला

भारतKolihan Mine Lift Collapsed: राजस्थान में कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से हादसा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 कर्मचारी फंसे; CM भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं किया, ईद हमारे घर में भी मनाया जाता था...", पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

भारतआंध्र प्रदेश: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से 6 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

भारत"बंगाल को 'भारत का पाकिस्तान' बनाना चाहती हैं ममता बनर्जी": गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर भी साधा निशाना, मुस्लिम वोट को लेकर कहा ये

भारत"जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों से अपनी तुलना कर रहे PoK में रहने वाले लोग": कोलकाता में बोले जयशंकर

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं, जेल से बचने के लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा