लाइव न्यूज़ :

UP News: राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी नियुक्त, प्रशांत कुमार कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 31, 2025 21:13 IST

राजीव कृष्ण 1991 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में यूपी पुलिस में डीजी के पद पर तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गयायह घटनाक्रम निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद हुआयोगी सरकार ने कुमार को सेवा विस्तार देने से मना कर दिया गया था

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद हुआ है, जिन्हें सेवा विस्तार देने से मना कर दिया गया था। राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से एक कृष्णा अब उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राजीव कृष्ण जून 2029 में रिटायर होंगे। उनकी देखरेख में ही अब यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

कौन हैं राजीव कृष्ण? 

राजीव कृष्ण 1991 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में यूपी पुलिस में डीजी के पद पर तैनात हैं और डीजी विजिलेंस के पद पर कार्यरत थे। वे 2004 में आगरा में एसएसपी के पद पर चर्चा में रहे थे। आगरा एसएसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। 

राजीव कृष्ण ने बीहड़ों में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की थी। 7 अगस्त 2007 को उन्हें डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया। 9 नवंबर 2010 को उन्हें आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया। 1 जनवरी 2016 को राजीव को एडीजी बनाया गया। इसके बाद पिछले महीने 1 फरवरी को उन्हें डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया। 

राजीव कृष्ण का जन्म 20 जून 1969 को हुआ था। वे यूपी की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने 1991 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुए।

यूपी में डीजीपी के यह दावेदार थे : 

यूपी में प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने पर वर्ष 1990 बैच के आईपीएस डीजी होमगार्ड बीके मौर्या, एमके बशाल, दलजीत चौधरी, रेणुका मिश्रा, आलोक शर्मा डीजीपी बनाए जाने के दावेदार थे। सीएम योगी ने इन सारे अधिकारियों के बारे में विचार-विमर्श करने के बाद राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाए जाने पर अपनी सहमति जताई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?