लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी पुण्यतिथि: राहुल ने भावुक संदेश में किया स्वर्गीय पिता को याद, कहा- उन्होंने दिया बहुमूल्य गिफ्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 21, 2018 15:54 IST

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजीव गांधी की 21 मई 1991 को एक आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए भावुक संदेश ट्वीटर पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें सभी प्राणियों के लिए प्रेम और सम्मान का भाव रखने की सीख दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि अपने दिलों में नफरत पालने वाले कैदी की तरह होते हैं, उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनका आभार जताना चाहूँगा कि उन्होंने मुझे सभी प्राणियों के लिए प्रेम और सम्मान का भाव रखना सिखाया। कोई भी पिता इस बहुमूल्य उपहार अपने बेटे को नहीं दे सकता।"

राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा है, "राजीव गांधी, आपको जो लोग प्यार करते हैं उनके दिलों में आप हमेशा बने रहेंगे। आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि है, जिनकी 1991 में श्रीलंकाई संगठन एलटीटीई की एक महिला सदस्य द्वारा हत्या कर दी गयी थी, उस महिला ने श्रीपेरंबदूर में आयोजित रैली में उनका अभिवादन करने के लिए उनसे मिली और अपने सीने में बंधे विस्फोटक को उड़ा दिया था।" राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राजीव गांधी अन्य प्रमुख नेताओं के साथ दिल्ली स्थिति उनकी समाधी वीर भूमि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि दी है।

राजीव गांधी पुण्यतिथिः 27 साल पहले की वो मनहूस रात जब श्रीपेरंबदूर रैली का शोर सुन्न पड़ गया!

20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सांसद फिरोज गांधी के बेटे थे। इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को हत्या कर दी गयी जिसके बाद राजीव प्रधानमंत्री बने। राजीव महज 40 साल उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। वो अब तक सबसे कम उम्र में भारतीय प्रधानमंत्री बनने वाले राजनेता हैं। 1991 में राजीव गांधी लोक सभा चुनाव के लिए पूरे देश में प्रचार कर रहे थे। एक चुनावी रैली के दौरान ही लिट्टे की आत्मघाती हमलावर ने उन्हें बम से उड़ा दिया था। 

राजीव गांधी के छोटे भाई संजय गांधी की विमान दुर्घटना में 1980 में मौत हो गयी थी। संजय गांधी राजनीति में सक्रिय थे। छोटे भाई की मृत्यु के बाद पेशे से पायलट राजीव अपनी माँ का साथ देने के लिए राजनीति में आए। 1981 में राजीव गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोक सभा चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचे। राजीव गांधी ने 1968 में इटली निवासी सोनिया से शादी की। दोनों की ब्रिटेन में मुलाकात हुई थी। राजीव के निधन के बाद 1998 में सोनिया ने कांग्रेस की कमान संभाली और पार्टी अध्यक्ष बनीं। सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने साल 2004 और 2008 का लोक सभा चुनाव जीता। सोनिया अभी यूपीए गठबंधन की चेयरपर्सन हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राजीव गाँधीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज