लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बेकाबू ट्रोला बोलेरो पर चढ़ा, नवविवाहित युगल सहित 11 की मौत

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 15, 2020 07:53 IST

दुर्घटना में बोलेरा पूरी तरह नष्ट हो गई और इसमें सवार चार पुरुष, छह महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे नवविवाहित युगत सहित 11 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में बोलेरा पूरी तरह नष्ट हो गई और इसमें सवार चार पुरुष, छह महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गये।

राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे नवविवाहित युगत सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सोइंतर के समीप मेगा हाइवे पर बालोतरा से रामदेवरा जा रही एक बोलेरो को पर सामने से आ रहा एक ट्रोला चढ़ गया। दुर्घटना में बोलेरा पूरी तरह नष्ट हो गई और इसमें सवार चार पुरुष, छह महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार मेगा हाइवे पर सोइंतर के गवारिया होटल के पास एक बोलेरो व ट्रोले में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। तेज गति से टकराए दोनों वाहनों से जोरदार धमाका सा हुआ और बोलेरो पर ट्रोले के चढ़ने से वह पूरी तरह नष्ट हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची शेरगढ पुलिस ने क्रेन की सहायता से उन्हें निकाला गया।

हादसे में नवविवाहित युगल सहित 11 जनों की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर लाया गया। पुलिस के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और सभी बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

बारातियों को लेकर लौट रही पिकअप पलटी, 17 घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास में देर रात बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 17 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त इसमें लगभग 20 लोग सवार थे। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रूपवास के समीप जहानुपुर निवासी छीतर सिंह अपने बेटों को यूपी में शादी कर वापस लौट रहे थे। भरतपुर में मध्यरात्रि के वक्त एक चैपहिया वाहन से बचने के प्रयास में तेज गति से चल रही पिकअप पलट गई और इसमें सवार 20 में से 17 बाराती घायल हो गए।

चालक ने बताया कि सामने से आ रही कार की लाइट के कारण आंखे अचानक बंद हो गई और वह पिकअप पर संतुलन खो बैठा और पिकअप पलट गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

टॅग्स :राजस्थानसड़क दुर्घटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील