लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु विजय दास का निधन, खनन के खिलाफ कर रहे थे आंदोलन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 13:08 IST

डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर पसोपा में साधु-संतों का आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन के बीच बुधवार को साधु विजय दास ने आत्मदाह का प्रयास किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मदाह की कोशिश के बाद दास को गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया थासाधु विजय दास खनन पर रोक को लेकर आंदोलन कर रहे थे इसी सिलसिले में उन्होंने आत्मदाह की कोशिश की थी पोस्टमार्टम के बाद विजय दास का पार्थिव शहर उत्तर प्रदेश के बरसाना ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार होगा

जयपुरः  राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात नयी दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। घायल साधु को गुरुवार को गंभीर अवस्था में नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नयी दिल्ली में मौजूद पहाड़ी भरतपुर के उपखंड अधिकारी संजय गोयल ने साधु के निधन की पुष्टि की।

संजय गोयल ने कहा,  परसो से इलाज दिल्ली में चल रहा था। आज रात 2:30 बजे के करीब इनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बरसाने में इनके धाम में ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात 2.30 बजे निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद विजय दास का पार्थिव शहर उत्तर प्रदेश के बरसाना ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

उल्लेखनीय है कि डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर पसोपा में साधु-संतों का आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन के बीच बुधवार को साधु विजय दास ने आत्मदाह का प्रयास किया था। विजय दास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। 

वहीं भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली ने साधु की मौत को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा, साधु विजय दास जी का आज निधन हो गया क्योंकि वह 500 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे थे लेकिन अवैध खनन के मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। भाजपा विधायक ने कहा,  कांग्रेस के शासन में प्रशासन कुछ नहीं कर रही। मुख्यमंत्री जी अपनी सीट बचाने के लिए खनन माफिया का साथ दे रहे हैंं

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज