लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, नहीं चली 52 डिपों की 4780 बसें

By भाषा | Updated: July 26, 2018 21:00 IST

राजस्थान पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज दूसरे दिन भी रोडवेज की बसें नहीं चलीं।

Open in App

जयपुर,26 जुलाई: राजस्थान पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज दूसरे दिन भी रोडवेज की बसें नहीं चलीं। निगम के कर्मचारियों ने रोडवेज में सातवें वेतन आयोग को लागू करने सहित कई मांगों को लेकर कल से हडताल शुरू की, जो आज दूसरे दिन भी जारी रही।

रोडवेज के एक अधिकारी ने बताया कि हडताल के दूसरे दिन भी राज्य में रोडवेज के 52 डिपो की 4 हजार 780 बसें नहीं चल सकीं। उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के साथ हडताली कर्मचारियों की एक बैठक हुई थी, जो बेनतीजा रही।

उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि रोडवेज कर्मचारियों के लिए सांतवा वेतन आयोग लागू किया जाये और तीन बकाया चल रही महंगाई भत्ते दिये जायें। दो दिवसीय हडताल से दोनों दिन लगभग दस करोड रूपये की आय का नुकसान होगा। यातायात मंत्री यूनुस खान ने रोडवेज कर्मचारियों को हडताल खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हडताली कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है।

खान ने कहा कि रोजवेज कर्मियों की मांग के लिये सरकार की सोच सकारात्मक है, और हम हडताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने का आग्रह करतें है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज