लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रीट परीक्षा आयोजित

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:57 IST

Open in App

जयपुर/बीकानेर, 26 सितंबर राजस्थान में शिक्षकों के लिये राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) दो पारियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को आयोजित की गई।

राज्य के सभी 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिये 16.51 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन भरा था।

परीक्षा में नकल रोकने के लिये एहतियात के तौर पर रविवार को जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया गया था।

बीकानेर में विशेष रूप से डिजाइन की गई चप्पलों के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इन चप्पलों का उपयोग परीक्षा में नकल के लिये किया जाना था।

रीट परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में राज्य के विभिन्न हिस्सों से सात अन्य लोगों गिरफ्तार किया गया।

बीकानेर की पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि पांच लोगों को उन चप्पलों के साथ गिरफ्तार किया गया जिनमें नकल के लिये उपकरण लगाये गये थे। गिरोह में शामिल दो सदस्य मदनलाल और त्रिलोकचंद ने अपने रिश्तदार उम्मीदवारों को नकल के लिये उपकरण लगी चप्पलें उपलब्ध करवाई थीं। जबकि तीन रीट के परीक्षार्थी थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को परीक्षा से पहले गंगाशहर थाना क्षेत्र के एक बस स्टैंड से पकड़ा गया। जांच के दौरान चप्पल और अन्य उपकरण बरामद किये गये। गिरोह का सरगना और मुख्य आरोपी फरार है जबकि गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को छह लाख रुपये में चप्पल उपलब्ध करवाई गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सदस्यों की सूचना पर राज्य के सीकर, प्रतापगढ़ और अजमेर सहित अन्य जिलों में पुलिस को सर्तक किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज